जौनपुर। जनपद के समस्त विद्युत उपभोक्ताओं को सूचित किया गया कि जगदीशपुर रेलवे क्रासिंग के पास ओवरब्रिज के निर्माण हेतु 33 के0वी0 लाइन मुस्तफाबाद एवं कुद्दपुर के स्थानान्तरण का कार्य 13 एवं 14 मार्च को कार्यदायी संस्था द्वारा कराया जायेगा। लाइन स्थानान्तरण के दौरान 33/11 के0वी0 मुस्तफाबाद एवं कुद्दपुर से पोषित क्षेत्रों की प्रातः 8 बजे से सायं 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उक्त आशय की जानकारी अधिशासी अभियन्ता ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।
Jaunpur news: 13 व 14 को बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति
मार्च 12, 2026
follow us
.jpg)






