Jaunpur News: राजू मोदनवाल ने प्रदेश में 11वीं रैंक हासिल करके रचा इतिहास

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News:  राजू मोदनवाल ने प्रदेश में 11वीं रैंक हासिल करके रचा इतिहास




मेहनत के दम पर बना डिप्टी एसपी, बधाई देने वालों का लगा तांता

आईएएस साक्षात्कार में दो बार रहे असफल, मगर हिम्मत नहीं हारी

विनोद कुमार

चन्दवक, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के खुज्झी मोड़ के सामान्य परिवार से ताल्लुक रखने वाले राजू मोदनवाल ने यूपीपीएससी की प्रतिष्ठित परीक्षा में अपने मेहनत के दम पर डिप्टी एसपी बन क्षेत्र व जिले का नाम रोशन किया। उन्होंने परीक्षा ने 11वी रैंक हासिल की। उनकी यह प्रेरणादायक सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है। विदित हो कि मिठाई विक्रेता सूरज मोदनवाल का बेटा राजू मोदनवाल की प्राथमिक शिक्षा खुज्झी स्थित कुबेर सिंह माध्यमिक विद्यालय से प्रारंभ हुई। 

इंटर तक की शिक्षा बजरंगनगर स्थित सुमित्रा इंटर कॉलेज से हुई। श्री गणेश राय पीजी कॉलेज में बीएससी में दाखिला लिया लेकिन बीच में ही छोड़कर दिल्ली विश्वविद्यालय से संबद्ध हंसराज कॉलेज में स्नातक में प्रवेश लेकर पढ़ाई के साथ परीक्षा की तैयारी करने लगा। दो बार आइएएस की लिखित परीक्षा पास कर साक्षात्कार में असफल होने के बावजूद हिम्मत नहीं हारी। पूरे हौसले व लगन के साथ तैयारी में लगा रहा। पिता सूरज, माता राजकुमारी, चाचा अमरनाथ व सुरेश साहस प्रदान करते रहे। राजू मोदनवाल ने सफलता का श्रेय माता, पिता, चाचा के साथ कठिन परिश्रम को दिया। राजू के डिप्टी एसपी पद पर चयन की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के लोग उनके घर पहुंचकर पिता सूरज मोदनवाल को बधाई दी।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!