Jaunpur News: यूपी बोर्ड परीक्षा: 11वें दिन 41 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

Aap Ki Ummid
follow us

पहली ही पाली में हाईस्कूल एवं इण्टर के छात्रों की थी परीक्षा

जौनपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 के 11वें दिन 41 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। हाईस्कूल और इंटर के छात्रों का पहली ही पाली में परीक्षा थी। अभी 9 और 10 मार्च को दोनों कक्षाओं के छात्रों की परीक्षा होनी बाकी है। इसके बाद परीक्षा समाप्त हो जाएगी। जिले में उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए केंद्र भी प्रस्तावित हो चुका है। अभी मूल्यांकन किए जाने की तारीख का आना बाकी रह गया है।

जानकारी के अनुसार यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 के 11वें दिन यानी शनिवार को पहली पाली में हाईस्कूल के छात्रों का वाणिज्य (कामर्स) विषय का प्रश्न पत्र था। इसके लिए 370 परीक्षार्थी पंजीकृत थे लेकिन परीक्षा के दौरान 358 परीक्षार्थी ही उपस्थित हुये। शेष 12 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। पहली ही पाली में इंटर के छात्रों का फल एवं खाद्य संरक्षण, परिधान रचना एवं सज्जा, पाक शास्त्र, धुलाई एवं रंगाई, टेक्सटाइल डिजाइन, बुनाई तकनीक आदि विषयों का प्रश्न पत्र था। इसके लिए 536 परीक्षार्थी पंजीकृत थे लेकिन 507 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। शेष 29 परीक्षार्थियों अनुपस्थित पाये गये।

कंट्रोल रूम ब्रह्मजीत यादव प्रभारी ने बताया कि परीक्षा सकुशल सम्पन्न हुई। किसी भी केंद्र पर कोई भी परीक्षार्थी अनुचित साधन का प्रयोग करते नहीं मिला। सचल दस्ता की टीम केंद्रों का निरीक्षण करती रही।

जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि यूपी बोर्ड परीक्षा समाप्ति की ओर है। उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 5 केंद्र प्रस्तावित है। इसमें राजकीय बालिका इंटर कालेज जौनपुर, राजा श्री कृष्ण दत्त इंटर कालेज, जनककुमारी इंटर कालेज, शिया इंटर कालेज, बीआरपी इंटर कालेज जौनपुर हैं। यह भी बताया कि मूल्यांकन किए जाने की तारीख आना शेष रह गया है।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!