Jaunpur News: परीक्षा केन्द्र का डीएम ने किया निरीक्षण

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: परीक्षा केन्द्र का डीएम ने किया निरीक्षण


शुभांशू जायसवाल

जौनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परिषदीय बोर्ड परीक्षा-2026 को सकुशल एवं नकलविहीन संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने टीडी इन्टर कालेज में बनाये गये परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कक्षों में जाकर परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी, प्रश्न पत्रों की सुरक्षा एवं स्ट्रांग रूम की स्थिति आदि का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिया कि शासन के मंशानुसार जनपद में परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराएं। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!