नौपेड़वा, जौनपुर। बक्शा विकास खण्ड के मां गुजराती पीजी कालेज चुरावनपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवी सेविकाओं ने सात दिवसीय विशेष राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के दूसरे दिन शनिवार को सुजियामऊ अर्धपुर प्राथमिक विद्यालय पहुँचकर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अभिषेक कौशिक के निर्देशन में पूरे परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया।
इसके पहले शुक्रवार को शिविर के प्रथम दिन विद्यालय प्रबन्धक सूर्य प्रकाश बबलू ने झंडी दिखाकर छात्रों को ऐतिहासिक चौमुखबीर मन्दिर के लिए रवाना किया। छात्रों ने पूरे परिसर स्वच्छता अभियान चलाया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी अशोक कुमार, डॉ. इंद्र कुमार सिंह, डॉ. बसन्त पाठक, सुधा वर्मा, विजय बहादुर पाल, राम बुझारत यादव, सुशीला यादव, प्रधान संजय यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डा. इंद्रभान यादव ने किया।
.jpg)






