Jaunpur News: आज से शुरू होगी यूपी बोर्ड की परीक्षा, तैयारी पूरी

Aap Ki Ummid
follow us

 206 परीक्षा केन्द्रों पर डेढ़ लाख से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल

6 जोनल मजिस्ट्रेट परीक्षा की करेंगे निगरानी

तेजस टूडे सं.

सुनील शर्मा

जौनपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 की मुख्य परीक्षा 18 फरवरी से शुरू होगी जिसकी सभी तैयारी जिला प्रशासन और जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय विभाग ने पूरी कर लिया है। 206 परीक्षा केन्द्रों पर डेढ़ लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए 6 जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। जानकारी के अनुसार यूपी बोर्ड की मुख्य परीक्षा 18 फरवरी से शुरू हो रही है जो 10 मार्च तक चलेगी। 206 परीक्षा केंद्रों पर एक लाख 54 हजार 122 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसमें हाईस्कूल के 77 हजार 42 और इंटर के 77 हजार 80 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा सीसीटीवी टीवी कैमरे की निगरानी में होगी। परीक्षा केंद्रों में 24 संवेदनशील और 13 अति संवेदनशील हैं। परीक्षा को पूरी पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराने के लिए 22 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। इसके अलावा 206 स्टैटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। उत्तर पुस्तिकाओं का संकलन राजकीय बालिका इंटर कालेज जौनपुर में किया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है जिसके प्रभारी ब्रह्माजीत यादव हैं। परीक्षा को लेकर जिन केन्द्रों पर कोई दिक्कत आ रही है जिम्मेदार लोग विभाग में पहुंच कर सुधार करवा रहे हैं।


एक नजर में

परीक्षा केन्द्रों की संख्या 206

कुल परीक्षार्थियों की 1,54,122

सम्वेदनशील परीक्षा केंद्र 24

अति संवेदनशील परीक्षा केंद्र 13

जोनल मजिस्ट्रेट की संख्या 6

स्टैटिक मजिस्ट्रेट की संख्या 206

सेक्टर मजिस्ट्रेट की संख्या 22


ads

ads

ads

ads

ads

ads


ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!