Jaunpur News: विनोद बिन्द की दर्दनाक मौत पर भी संवेदना का दिख रहा अभाव!

Aap Ki Ummid
follow us

4 दिन बीतने के बाद भी नहीं पहुंचा प्रशासन, जनप्रतिनिधि भी बेखर

दो मासूम बच्चों संग माता पर गिरा मुसीबतों का पहाड़

ठकठौलिया निवासी युवक की खड़े ट्रक से टक्कर में गयी थी जान

चन्दन अग्रहरि

शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ठकठौलिया गांव निवासी युवक की शादी समारोह से लौटने के दौरान गुरुवार देर रात सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। सरपतहां थाना क्षेत्र में गुरुवार की देर रात सदरुद्दीनपुर गांव स्थित ननिहाल में शादी समारोह में आए युवक घर वापसी के दौरान जहरुद्दीनपुर गांव के समीप सड़क हादसे में तीन युवक घायल हो गए थे। उपचार के दौरान विनोद बिंद की मौत हो गई थी। मृतक बेहद गरीब परिवार से हैं। एकलौता कमाने वाले की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मृतक के पिता जवाहर का पिछले दिनों एक दुर्घटना में पैर टूट गया। जिसके चलते वे बिस्तर पर है। वहीं मृतक की पत्नी इंद्रावती अपने 6 वर्षीया पुत्री आरुषि और 3 वर्षीय पुत्र अनय के भविष्य को लेकर चिंतित हैं। 4 दिन बीत जाने के बाद भी मदद हेतु न स्थानीय प्रशासन के नुमाइंदे पहुंचे और न ही विधायक जबकि निषाद पार्टी का वोट बैंक माने जाते हैं बिंद समाज। समाजसेवी संगठनों द्वारा भी कोई मदद नहीं किया गया। फिलहाल परिवार मदद की आस लगाये बैठा है।

मालूम हो कि बीते गुरुवार की रात लगभग ढाई बजे ठकठौलिया गांव निवासी 32 वर्षीय विनोद बिंद पुत्र जवाहिर निषाद अपने ममेरी बहन की शादी में शामिल होने सदरुद्दीनपुर गांव निवासी हरिराम के यहां आया था। जयमाल के बाद वह घर जाने हेतु ममेरे भाई अमन और उसी गांव के सिकंदर को बाइक पर बैठाकर घर वापसी के लिए चल दिया। लखनऊ—बलिया राजमार्ग पर जहरुद्दीनपुर के पास बाइक अनियंत्रित होकर खड़ी ट्रक में पीछे से टकरा गयी जिसमें तीनों युवक गंभीर रुप से घायल हो गये। इसमें विनोद और अमन गंभीर रुप से घायल बताये गये। वहीं सिकंदर को मामूली चोट आई। इलाज के दौरान विनोद ने दम तोड़ दिया था। घटना के बाद चालक ट्रक समेत मौके से भाग निकला।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads



ads



#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!