Jaunpur News: जाति विशेष पर आधारित फिल्मों पर रोक लगायी जाय: युवा यादव महासभा

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: जाति विशेष पर आधारित फिल्मों पर रोक लगायी जाय: युवा यादव महासभा




'यादव जी की लव स्टोरी' के विरोध में सीएम—पीएम को भेजा गया ज्ञापन

जौनपुर। प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश संयोजक लालजी के दिशा निर्देश पर युवा यादव महासभा के जिलाध्यक्ष उमाराज यादव के नेतृत्व में सोमवार को यादव जी की लव स्टोरी फिल्म के विरोध में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात किया। महासभा ने भोजपुरी फिल्मों में बढ़ती अश्लीलता तथा जाति विशेष को लक्षित करके बनायी जा रही फिल्मों के विरोध में मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के नाम सम्बोधित जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुये मांग किया कि वर्तमान में कुछ फिल्म निर्माता और अभिनेता व्यावसायिक लाभ के लिये किसी विशेष जाति या समाज को केंद्र में रखकर फिल्में बना रहे हैं। "ऐसी फिल्मों से समाज में गलत संदेश जा रहा है और इससे सामाजिक सौहार्द बिगड़ने का खतरा है। किसी भी जाति विशेष को निशाना बनाकर फिल्म बनाना पूरी तरह गलत है।"

इस मौके पर मौजूद वक्ताओं ने भोजपुरी सिनेमा में बढ़ती अश्लीलता पर चिंता व्यक्त किया और पुरानी भोजपुरी फिल्मों का उदाहरण देते हुए कहा कि 'नदिया के पार' जैसी फिल्में पूरे परिवार के साथ बैठकर देखी जाती थीं लेकिन आज की भोजपुरी फिल्मों में अश्लीलता इतनी बढ़ गई है कि उन्हें परिवार के साथ देखना असंभव हो गया है। उन्होंने सरकार से मांग किया कि ऐसे फिल्म निर्माताओं और अभिनेताओं पर नकेल कसी जाय जो समाज की मर्यादा को ताक पर रख रहे हैं।

इस अवसर पर डॉ संजय यादव, एड. ब्रजेश यादव, ललित यादव, देवेश यादव, मोनू यादव, राकेश यादव, एडवोकेट प्रदीप यादव, एड. नीरज यादव, एड. पंकज यादव, एड. लाल बहादुर, पवन यादव लोहिया, देवेश यादव, हरीश चंद्र यादव, बब्लू यादव, चंद्रभूषण यादव, सुरेश यादव, एमडी यादव, सुडडू यादव, जयकेश यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे है।


ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!