तेजस टूडे सं.
बीके सिंह
सिरकोनी, जौनपुर। जफराबाद क्षेत्र के हौज पोखरा गांव निवासी महिला अपने पति से झगड़े के बाद 4 बच्चों के साथ गुरुवार को घर से भागी महिला को पुलिस ने जफराबाद स्टेशन से बरामद किया। पति ने घटना की सूचना पुलिस को दिया था। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गयी थी। उक्त गांव निवासी सन्तोष चौहान का अपनी पत्नी पार्वती चौहान से आये दिन झगड़ा होता रहता था। पति के झगड़े से आजिज पार्वती पुत्री रितु चौहान, प्रिया चौहान, रामकेश्वर चौहान व ज्ञानकेश्वर चौहान के साथ गुरुवार को घर से भाग निकली।
सन्तोष ने पहले तो पत्नी की काफी खोजबीन किया। उसके बाद भी जब पत्नी का पता नही चल पाया। उसके बाद उसने पुलिस को घटना की जानकारी दिया। उसके बाद थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल महिला तथा उसके बच्चों के बरामदगी के लिए सक्रिय हो गये। शुक्रवार को उन्होंने मिली सूचना पर महिला तथा उसके चारों बच्चों को जफराबाद रेलवे स्टेशन पर बरामद कर लिया।थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला घर से भाग कर ट्रेन द्वारा कहीं भागने के फिराक में थी। उसे बरामद कर परिजनों को सौप दिया गया।
.jpg)









