मो. शोहराब
जौनपुर। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 366 जौनपुर में चल रहे विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2026 के अंतर्गत जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने मुक्तेश्वर प्रसाद बालिका इंटर कॉलेज, टीडी इंटर कॉलेज तथा टीडी डिग्री कॉलेज पहुंचकर पुनरीक्षण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में लगे बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) से जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले BLO इम्तियाज अहमद, प्रियंका एवं श्यामलता को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया और उनके कार्य की सराहना किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची का शुद्ध एवं अद्यतन होना लोकतंत्र की मजबूती के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरी जिम्मेदारी और पारदर्शिता के साथ कार्य करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर AERO नौसाद अंसारी, सुपरवाइजर नवनीत यादव तथा नगर पालिका के EO पवन कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी बूथ पर उपस्थित रहे।
.jpg)
.jpg)






