Jaunpur News: आईटीआई में छात्र—छात्राओं को मतदाता बनने के लिये किया गया प्रेरित

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: आईटीआई में छात्र—छात्राओं को मतदाता बनने के लिये किया गया प्रेरित


जनपद के 3 राजकीय एवं 121 निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में चलेगा मतदाता जागरूकता अभियान

जौनपुर। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डा. दिनेश चन्द्र के नेतृत्व में जनपद में चल रही स्वीप गतिविधियों के अन्तर्गत शुक्रवार को गठित निर्वाचन साक्षरता क्लब द्वारा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सिद्दीकपुर में प्राचार्य मनीष पाल की अध्यक्षता में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में जहां छात्रों को लोकतंत्र के महत्व बताते हुए निर्वाचन साक्षरता बढ़ाने और सभी पात्रों को मतदाता बनने के लिए प्रेरित किया गया और छात्राओं को जिम्मेदारी दी गई कि वे अन्य लोगों को भी वोटर बनने हेतु जागरूक करें। इस दौरान उपस्थित लोगों को ECI Net ऐप डाउनलोड कराया गया और मतदाता की शपथ भी दिलाई गई।

प्राचार्य मनीष पाल ने शिक्षक इंस्ट्रक्टर व प्रशिक्षण ले रहे प्रशिक्षणार्थी और कर्मचारियों को वोट के महत्व के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी देते हुये कहा कि विधानसभा निर्वाचक नामावली विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम चल रहा है, इसलिए 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष आयु पूरी करने वाले युवा या जिनका नाम वोटर लिस्ट में नहीं है, वे वोटर बनने हेतु फार्म 6 और घोषणा पत्र भरकर अपने बीएलओ को दे या आनलाइन आवेदन कर वोटर बने तथा अपने परिवार, आस—पास सहित अन्य पात्रों को भी मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिये अपने स्तर से प्रेरित व जागरुक करें। उन्होंने बताया कि जनपद में 3 राजकीय और 121 निजी औधोगिक प्रशिक्षण संस्थान है जिनको निर्देशित कर दिया गया है कि वे अपने संस्थान में निर्वाचन साक्षरता क्लब गठित करते हुए उसके माध्यम से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाते हुए सभी अर्ह लोगों को मतदाता बनने हेतु जागरुक करते रहे।

जिला स्वीप कोआर्डिनेटर सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा ने छात्रों को ईसीआई एनईटी ऐप डाउनलोड कराते हुये बताया कि इस ऐप के माध्यम से निर्वाचन से सम्बंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने हेतु फार्म 6 भर सकते हैं। सूची से मृतक का या जिनका नाम कई जगह है, नाम काटने के लिए फार्म 7 भरे एवं नाम व अन्य में त्रुटि सही करने या एक विधानसभा से दूसरी विधानसभा की मतदाता सूची में वोटर का नाम हस्तांतरित करने हेतु फार्म 8 भरकर आवेदन कर सकते हैं।

इस अवसर पर फोरमैन पी.एन. सिंह यादव, आशीष सिंह, अभिनव सिंह, अनिल यादव, शैलेंद्र यादव, सुधीर पांडेय, वैशाली, किरन नागेश्वरी, अनुराग तिवारी सहित तमाम प्रशिक्षु छात्र—छात्राएं उपस्थित रहे।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!