Jaunpur News: एक्सपोज़र विजिट के लिये निकले छात्राओं को डीएम ने किया रवाना

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: एक्सपोज़र विजिट के लिये निकले छात्राओं को डीएम ने किया रवाना


जौनपुर। शासन के निर्देश के क्रम में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की छात्राओं हेतु आयोजित एक्सपोज़र विजिट कार्यक्रम के अन्तर्गत जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने बीआरपी इण्टर कालेज के मैदान से बसों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि एक्सपोज़र विजिट का उद्देश्य छात्राओं को शैक्षिक, सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कराकर उनके ज्ञान एवं अनुभव का विस्तार करना है। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि छात्राओं की सुरक्षा, एवं सुचारु यात्रा व्यवस्था सुनिश्चित की जाय। एक्सपोजर विजिट के दौरान बस में एक महिला पुलिस कर्मी, दरोगा और एक महिला शिक्षिका की तैनाती की गई है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने मेडिकल किट उपलब्ध कराते हुये सभी वाहनों की फिटनेस जांच कर सुरक्षित यात्रा की व्यवस्था सुनिश्चित किया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार छात्राएं विद्यालयों से प्रस्थान कर वाराणसी स्थित विभिन्न शैक्षणिक एवं दर्शनीय स्थलों का भ्रमण करेंगी तथा निर्धारित समयानुसार वापस लौटेंगी। जिलाधिकारी ने छात्राओं को यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण से बालिकाओं का आत्मविश्वास बढ़ेगा और उन्हें भविष्य के लिए नई प्रेरणा प्राप्त होगी। इस अवसर पर बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 गोरखनाथ पटेल सहित तमाम संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

ads

ads

ads

ads

ads

ads


ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!