Jaunpur news: राजकीय कृषि बीज भण्डार पर रबी गोष्ठी आयोजित

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur news:  राजकीय कृषि बीज भण्डार पर रबी गोष्ठी आयोजित


तेजस टूडे सं.

राजेश पाल

धर्मापुर, जौनपुर। उप कृषि निदेशक डॉ विपिन बिहारी द्विवेदी ने स्थानीय विकास खण्ड के राजकीय कृषि बीज भण्डार कार्यालय पर आयोजित ब्लाकस्तरीय कृषि निवेश मेले रबी गोष्ठी अभियान के तहत आयोजित किसान गोष्ठी का निरीक्षण किया। किसानों की समस्याओं की जानकारी प्राप्त कर उन्हें वैज्ञानिक विधि से खेती करने का सुझाव दिया। इस मौके पर उन्होंने बताया कि जनपद में रबी मौसम में उगाई जाने वाली प्रमुख फसलों से सम्बन्धित आधुनिक कृषि तकनीकों एवं जलवायु परिवर्तन प्रभावरोधी कृषि पद्धतियों की जानकारी कृषकों को प्रदान किया।

 जिला कृषि अधिकारी विनय सिंह ने उपस्थित कृषकों को किसानोन्मुखी योजनाओं, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, इन्टीग्रेटेड फार्मिंग सिस्टम, कृषि ड्रोन प्रौद्यौगिकी का प्रदर्शन किसानों के बीच उन्नत उत्पादन प्रौद्यौगिकियों जैसे- बीज उपचार, जैव उर्वरकों का प्रयोग, उन्नत बुवाई पद्धतियां, प्राकृतिक खेती की जागरुकता के लिये जानकारी उपलब्ध करायें जिसमें इस प्रणाली से होने वाले लाभ एवं शासन की नीतियों के बारे में कृषक जागरूक हो सकें।

इस दौरान कृषकों को आई.एन.एम.आई.पी.एम. संसाधन संरक्षण प्रौद्यौगिकी, उन्नत सिंचाई पद्धतियां, कृषि निवेश व्यवस्था आदि के सम्बन्ध में किसानों को जागरुक किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व  प्रधान संतोष सिंह एवं संचालन सहायक विकास अधिकारी अमरेन्द्र प्रताप सिंह ने किया। इस अवसर पर उप परियोजना निदेशक डा. रमेश चंद्र यादव, कृषि वैज्ञानिक डा. अमित सिंह, डा. दिनेश कुमार, कृषि विभाग से शिवपूजन प्रजापति, नन्द किशोर, सुनील, सोनम, ज्ञानेंद्र अमित, इस्तियाक कृषक गुलाब मौर्य, ओम प्रकाश सिंह, उदयभान सिंह सहित तमाम किसान मौजूद रहे।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads



ads


ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!