Jaunpur News: चित्रकूट से रामेश्वरम में शिवलिंग स्थापना से लंका दहन से लेकर राम राज्याभिषेक तक चली कथा

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News:  चित्रकूट से रामेश्वरम में शिवलिंग स्थापना से लंका दहन से लेकर राम राज्याभिषेक तक चली कथा




राजाराम चन्द्र की जयकारे के साथ समाप्त हुआ श्रीराम कथा

अपील: अबोध बच्चों को मोबाइल न दें अभिभावक

चन्दन अग्रहरि

शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर के रामलीला मैदान में आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा के अंतिम दिन भक्तिमय वातावरण के बीच श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। कथावाचक राजन जी महाराज ने लंका दहन से लेकर भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक तक के प्रसंगों का मार्मिक वर्णन किया जिसे सुनकर पूरा पंडाल “जय श्रीराम” के उद्घोष से गूंज उठा।

कथा के दौरान महाराज ने बताया कि हनुमान जी द्वारा लंका दहन अन्याय और अहंकार के अंत का प्रतीक है। इसके बाद मेघनाद वध और लक्ष्मण शक्ति का प्रसंग सुनाते हुए उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य और विश्वास बनाए रखना ही सच्ची भक्ति है। संजीवनी बूटी लाकर लक्ष्मण जी के प्राणों की रक्षा करने का प्रसंग सुनकर श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं।

कुंभकर्ण वध और रावण वध का वर्णन करते हुए कथावाचक ने कहा कि अधर्म चाहे कितना भी शक्तिशाली क्यों न हो, अंततः सत्य और धर्म की ही विजय होती है। भगवान श्रीराम द्वारा रावण का वध कर बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया गया। अंत में भगवान श्रीराम के अयोध्या लौटने और राज्याभिषेक का भव्य प्रसंग सुनाया गया। राम राज्य की स्थापना को आदर्श शासन और लोक कल्याण का प्रतीक बताते हुए महाराज ने कहा कि जहां सत्य, न्याय और करुणा का वास हो, वहीं सच्चा राम राज्य होता है।

कार्यक्रम के समापन पर भव्य आरती उतारी गई और श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण किया गया। नगर सहित आस—पास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण के लिए पहुंचे। इस अवसर पर आयोजक श्रीष अग्रहरि, सुमित अग्रहरि, आनंद अग्रहरि, विशाल अग्रहरि, भुवनेश्वर मोदनवाल, सुनील अग्रहरि, श्रीष मोदनवाल, कृष्णकान्त सोनी, राम अवतार अग्रहरि, अश्वनी अग्रहरि, विवेक सोनी, शीम प्रकाश अग्रहरि सहित अन्य लोगों ने कथा में पधारे सभी श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!