Jaunpur News: राजकीय आईटीआई सिद्दीकपुर में लगा वृहद रोजगार मेला

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News:  राजकीय आईटीआई सिद्दीकपुर में लगा वृहद रोजगार मेला


राज्यमंत्री एवं विधान परिषद सदस्य ने युवाओं को दिया नियुक्ति पत्र

अजय पाण्डेय

जौनपुर। शासन के निर्देश के क्रम में जनपद के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राजकीय आईटीआई सिद्दीकपुर परिसर में वृहद रोजगार मेले का आयोजन हुआ जिसका शुभारंभ राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण गिरीश चन्द्र यादव तथा एमएलसी बृजेश सिंह ने दीप प्रज्वलन, मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ फीता काटकर किया।

इस मौके पर राज्यमंत्री ने मेले में आये युवाओं का स्वागत करते हुये कहा कि शासन द्वारा पारदर्शी तरीके से युवाओं को नौकरी दी जा रही है। वृहद रोजगार मेले में स्किल एवं नॉन-स्किल सहित अन्य डिग्री धारकों को रोजगार दिलाने का कार्य किया जा रहा है। साथ ही मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना, मुद्रा योजना सहित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से स्वरोजगार की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है। मेले में टाटा, हिन्डालको सहित कुल 60 बहुप्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा युवाओं को रोजगार प्रदान किया जाएगा। इसी क्रम में राज्यमंत्री ने राजीव कुमार, शैफ, मंजीत कुमार, लैश कुमार, वैभव यादव, आकाश, मनीष, प्रिया यादव, काजल यादव, रत्नेश कुमार ,विपिन सिंह को नियुक्ति पत्र प्रदान किया।

एम0एल0सी श्री सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जनपद निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। शासन द्वारा पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से योग्य युवाओं को अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। उन्होंने वृहद रोजगार मेले के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को उनके कौशल और योग्यता के अनुरूप रोजगार दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

जिलाधिकारी डा. दिनेश चन्द्र ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार जनपद के युवाओं को पारदर्शी तरीके से रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सेवायोजन विभाग द्वारा वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया है। मुख्यमंत्री जी जनपद के युवाओं के भविष्य को सशक्त बनाने के उददेश्य से यह कार्य कर रहे हैं।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. गोरखनाथ पटेल, उपनिदेशक सेवायोजन विभाग रवि शेखर, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी दिव्या शुक्ला, जिला सेवायोजन अधिकारी जय प्रकाश पासवान, सहायक जिला सेवायोजन अधिकारी शशिकान्त सरोज, ओम गुप्ता सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!