मां गुजराती हायर सेकेण्डरी स्कूल में छात्र-छात्राओं ने किया प्रतिभाग
विकास यादव
नौपेड़वा, जौनपुर। बक्शा विकास खण्ड के चुरावनपुर गांव में स्थित मां गुजराती हायर सेकेंडरी स्कूल (सीवीएसई बोर्ड) परिसर में रविवार को छात्र-छात्राओं ने विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन करके अभिभावकों का मन मोह लिया। प्रतियोगिता में लगभग सभी कक्षा के छात्र-छात्राओं ने बढ़—चढ़कर प्रतिभाग किया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भारत के वैज्ञानिकों द्वारा सफलतापूर्वक लांच किया गया। चन्द्रयान 3 का मॉडल, जल चक्र, स्मार्ट सिटी, डीएनए मॉडल, वॉटर फ्यूरिफिकेशन, ज्वालामुखी, ह्रदय, किडनी, जल सरंक्षण, सोलर आदि का बेहतरीन मॉडल प्रस्तुत कर अभिभावकों के सवालों का बेबाकी से जवाब दिया।
मंत्र—मुग्ध अतिथियों एवं अभिभावकों ने बच्चों को साबाशी दिया। इस दौरान विद्यालय प्रबंधक सूर्य प्रकाश, पूर्वांचल विश्वविद्यालय पत्रकारिता विभाग के प्रो. डॉ. मनोज मिश्र, डॉ. सुरेश कनौजिया, देवराज पाण्डेय, गुलाब चन्द यादव, रामयश यादव, प्रधानाचार्यद्वय समता सिंह, विजय यादव, डायरेक्टर चन्द्रसेन सिंह, राजन नम्रता उपाध्याय, संगीता अस्थाना, शिक्षक लाल साहब यादव, सुनीता, राम बुझारत यादव, ओम प्रकाश यादव, इंद्रभान यादव, डॉ. सुधीर उपाध्याय, जय प्रकाश यादव सहित तमाम शिक्षक—शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
.jpg)









