Jaunpur News: बापू बाजार में जरूरतमन्द महिलाओं को साड़ी, बच्चों को मिला पेन—कापी

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News:  बापू बाजार में जरूरतमन्द महिलाओं को साड़ी, बच्चों को मिला पेन—कापी


मां गुजराती पीजी कालेज चुरावनपुर में सम्पन्न हुआ रासेयो शिविर

विकास यादव

नौपेड़वा, जौनपुर। बक्शा विकास खण्ड के मां गुजराती पीजी कालेज चुरावनपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेविकाओं ने सात दिवसीय विशेष राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के अंतिम दिन गुरुवार को बापू बाजार का आयोजन किया। बापू बाजार में दर्जनों महिलाओं को साड़ी एवं नन्हे-मुन्ने बच्चों को कॉपी, कलम व शिक्षण सम्बधी जरूरी सामान उपलब्ध कराया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्रीपति उपाध्याय ने बापू बाजार शुरू होने से पहले फीता काटकर शुरुआत किया। 

साथ ही रासेयो के छात्रों को जीवन में आगे बढ़ने का मूल मंत्र बताया। उन्होंने 7 दिन तक चले रासेयो कार्यक्रम को ज्ञान को अर्जित कर बड़ा लक्ष्य लेकर चलने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि एवं कालेज के प्रबंधक सूर्य प्रकाश, प्रधानाचार्य समता सिंह आदि ने मेले में पहुंची जरूरतमन्द महिलाओं को साड़ी वितरित किया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अभिषेक कौशिक, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. इंद्र कुमार सिंह, डॉ. बसन्त पाठक, डॉ. सुधा यादव, डा. संध्या श्रीवास्तव, नम्रता उपाध्याय, डॉ. सुशीला वर्मा, डॉ. केशरी यादव, राम बुझारत यादव, विजय बहादुर पाल, शर्मिला यादव आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. इंद्रभान यादव ने किया।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!