Jaunpur News: यूनियन बैंक का निरीक्षण करके डीएम ने किया वीडियो कांफ्रेंस

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: यूनियन बैंक का निरीक्षण करके डीएम ने किया वीडियो कांफ्रेंस




जौनपुर। जिलाधिकारी डा. दिनेश चन्द्र ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के जौनपुर स्थित क्षेत्रीय  कार्यालय का निरीक्षण किया। साथ ही वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से यूनियन बैंक के सभी शाखा प्रबंधकों एवं अधिकारियों से वार्ता किया। जिलाधिकारी ने बताया कि सीएम युवा योजना में जनपद प्रथम स्थान पर रहा है परंतु विगत कुछ दिनों से इस योजना की प्रगति धीमी हुई है जिससे जनपद का स्थान दूसरा हो गया है। उन्होंने सभी शाखाओं को दो दिन में 2 आवेदन को स्वीकृत एवं वितरित करने का निर्देश दिया। साथ ही 27 फरवरी तक जनपद के सभी बैंक शाखाओं को 5 आवेदन स्वीकृत एवं वितरित करने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने अग्रणी जिला प्रबंधक अभय प्रकाश श्रीवास्तव को निर्देश दिया कि जनपद जौनपुर के सभी बैंकों को सीएम युवा के आवेदन के त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करें। सभी बैंकों में सीएम युवा योजना में जिन प्रपत्रों की आवश्यकता है, उसकी चेक लिस्ट जारी की जाय और इसके अलावा अन्य प्रपत्र की मांग न की जाए और इस योजना के बारे में प्रदर्शित किया जाए। आवेदकों के आवेदन जो भी दस्तावेज नहीं है, उन्हें पूर्ण कराते हुए उन्हें शीघ्र ऋण देना सुनिश्चित करें। जनपद के युवा इस अभियान के माध्यम से रोजगार सृजन की दिशा में आगे बढायेंगे और जनपद के विकास मे सहयोग प्रदान करेंगे।

यूनियन बैंक क्षेत्रीय कार्यालय उत्तर के क्षेत्र प्रमुख संतोष कुमार ने एवं यूनियन बैंक क्षेत्रीय कार्यालय दक्षिण के क्षेत्र प्रमुख शशिकांत प्रसाद ने जिलाधिकारी को पूर्ण रूप से आश्वस्त किया कि यूनियन बैंक अग्रणी बैंक की भूमिका का निर्वहन करते हुए जिलाधिकारी के उम्मीदों पर खड़ा उतरेगा। इस दौरान उप क्षेत्र प्रमुख अजीत कुमार सहित यूनियन बैंक के सभी अधिकारी उपस्थित रहे।



ads

ads

ads

ads

ads

ads
ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!