Jaunpur News: जिला पौधरोपण, गंगा एवं पर्यावरण समिति की बैठक सम्पन्न

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: जिला पौधरोपण, गंगा एवं पर्यावरण समिति की बैठक सम्पन्न


जौनपुर। जिलाधिकारी डा. दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला वृक्षारोपण समिति, जिला गंगा समिति एवं जिला पर्यावरण समिति की बैठक हुई जहां पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण एवं स्वच्छता से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से समीक्षा की गई।

इस दौरान जिलाधिकारी ने जनपद में वृक्षारोपण कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि अधिक से अधिक पौधारोपण कर उनके संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि पर्यावरण संतुलन बनाए रखा जा सके। जिला गंगा समिति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने गोमती एवं अन्य नदियों की स्वच्छता एवं पुनरुद्धार के लिए चल रही योजनाओं की प्रगति जानी। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि नदियों में प्रदूषण रोकने हेतु ठोस कदम उठाए जाएं तथा स्वच्छता अभियान को जनभागीदारी के माध्यम से और प्रभावी बनाया जाय।

जिला पर्यावरण समिति के अंतर्गत अपशिष्ट प्रबंधन, सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर प्रतिबंध एवं ई-वेस्ट निस्तारण की स्थिति की समीक्षा की गई। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व परमानन्द झा, डीएफओ प्रोमिला जी सहित अन्य संबंधित अधिकारी, कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!