Jaunpur News: नीरज पहलवान के नेतृत्व में सपाइयों ने उपजिलाधिकारी को सौंपा पत्रक

Aap Ki Ummid
follow us

 मतदाता सूची में कटे नामों को पुनः नहीं जोड़ा गया तो धरना प्रदर्शन को होंगे बाध्य: नीरज

Jaunpur News: नीरज पहलवान के नेतृत्व में सपाइयों ने उपजिलाधिकारी को सौंपा पत्रक


विनोद कुमार

केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के मुर्की गांव में मतदाता सूची को लेकर मचा बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा। इसी कड़ी में बुधवार को सपा विधानसभा अध्यक्ष नीरज पहलवान के नेतृत्व लगभग दो दर्जन कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार से मुलाकात कर मुर्की गांव में वोटर आईडी के ईपिक संख्या का दुरुपयोग कर प्रारूप-7 के माध्यम से कटे मतदाताओं के नामों पर कड़ी आपत्ति जताते हुए पत्रक सौंप प्रकरण में शामिल लोगों पर कड़ी कार्यवाही की मांग किया। साथ ही कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि 146 मतदाताओं के कटे हुए नामों को पुनः नहीं जोड़ा गया तो पार्टी वृहद पैमाने पर धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे।

विदित हो कि मुर्की गांव निवासी सुमैया बानो ने मंगलवार को निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण ऑफीसर को पत्रक सौंप आरोप लगाया था कि मेरे वोटर आईडी की ईपिक संख्या का दुरुपयोग करते हुए प्रारूप 7 माध्यम से 146 मतदाताओं के नाम कटवाने के लिए फॉर्म तहसील में भरकर जमा कराया गया था। मामला प्रकाश में आते ही तहसील अधिकारियों में खलबली मच गई तो वहीं मतदाता सूची लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार है गर्म हो गया। ज्ञापन देने वालों में पूर्व प्रत्याशी संजय सरोज, सुरेश यादव, भगवती सरोज, मनोज चौहान, कमलेश यादव, लड्डन, ब्लॉक अध्यक्ष रमेश यादव, जगपत यादव, राशिद खान, मोहम्मद जफर, विनोद यादव, बृजेश यादव, अधिवक्ता जितेंद्र यादव के साथ तमाम लोग मौजूद रहे।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!