शादी से लौटते समय हुआ हादसा, बाल-बाल बचे सवार
राकेश शर्मा
खेतासराय, जौनपुर। खेतासराय-दीदारगंज मुख्य मार्ग पर स्थित शाहापुर गांव के समीप तड़के लगभग सुबह 4 बजे एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे स्थित खाई में पलट गई। हादसे में कार सवार चार लोग बाल-बाल बच गए। गनीमत रही कि किसी की जान नहीं गई और सभी को मामूली चोटें बताई जा रही है। बताया जाता है कि कार में सवार चारों लोग किसी शादी समारोह से लौट रहे थे। वाहन तेज गति से चल रहा था तभी अचानक एक टायर पंचर हो गया। तेज रफ्तार के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार सड़क के किनारे खाई में पलट गई। सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस जाँच-पड़ताल में जुटी हुई है। हालांकि खबर लिखें जाने तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कार सवार किस स्थान से आ रहे थे और कहा जा रहे थे।
.jpg)







