जौनपुर। उत्तर प्रदेश शासन ने बुधवार देर रात 24 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। बता दें कि सूची के मुताबिक जौनपुर के एसपी डॉ. कौस्तुभ को गोरखपुर का नया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं सुल्तानपुर के पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह को जौनपुर का एसपी बनाया गया।
आगे बता चलें कि कुंवर अनुपम सिंह 2013 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। जौनपुर से पहले वह सुल्तानपुर में पुलिस अधीक्षक के पद पर रहे। इसके पूर्व वह अमरोहा में बतौर एसपी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। कुंवर अनुपम सिंह मूल रूप से प्रयागराज के रहने वाले हैं। उनके पिता राधेश्याम जलसंस्थान में नौकरी करते थे और मां शीला देवी अस्पताल में नर्स थीं। स्नातकोत्तर के बाद उन्होंने कम्प्यूटर साइंस (इन्फार्मेशन फाइबर ऑप्टिज्म) में सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की। वे प्राइवेट नौकरी नहीं करना चाहते थे इसलिए कैम्पस प्लेसमेंट भी नहीं लिया और सिविल सर्विस का फॉर्म भर दिया जिसके बाद उन्हें सफलता प्राप्त हुई और वे आईपीएस बन गये।
.jpg)









