Jaunpur News: सवंसा महामाई मन्दिर के भण्डारे में उमड़ी भीड़

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: सवंसा महामाई मन्दिर के भण्डारे में उमड़ी भीड़


तमाम जरूरतमन्दों के बीच वितरित हुआ कम्बल

नौपेड़वा, जौनपुर। बक्शा विकास खण्ड के सवंसा गांव में स्थित महामाई मन्दिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। भंडारे से पहले मन्दिर परिसर में महाशिवरात्रि पर्व पर 24 घण्टे का श्री रामचरित मानस पाठ का आयोजन हुआ। मुख्य यजमान कार्यक्रम आयोजक गणेश शेखर उपाध्याय एवं वैशाली उपाध्याय ने विधि विधान से हवन पूजन किया। शाम को दो सौ जरूरतमन्दों को कम्बल एवं यथोचित सम्मान किया गया।

देर रात्रि तक हजारों महिला एवं पुरुषों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। भक्तों ने मन्दिर परिसर में स्थित गणेश जी, भगवान भोलेनाथ, राम, लक्ष्मण एवं सीता के अलावा बजरंग बली का दर्शन पूजन कर पुण्य लाभ लिया। इस अवसर पर प्रो. मनोज मिश्र, अम्बरीष उपाध्याय, डब्लू उपाध्याय, डॉ. सुधीर उपाध्याय, पूर्व प्रधान अवधेश मिश्र, पंकजमणि उपाध्याय, कमलेश उपाध्याय सहित तमाम तमाम मौजूद रहे।

ads

ads

ads

ads

ads

ads


ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!