Jaunpur News: पीएनबी कर्मियों के मनमानी की हुई शिकायत

Aap Ki Ummid
follow us

जौनपुर। बैंकों से लोन लेना दलालों या बैंक कर्मियों के माध्यम से बहुत आसान हो गया है, बशर्ते उनके द्वारा बताये गये कमीशन और सुविधा शुल्क स्वीकार कर लेने पर। पंजाब नेशनल बैंक नवाब युसूफ रोड शाखा जौनपुर की शिकायत खाताधारक शबीहुल हसन ने भारतीय रिजर्व बैंक शाखा कानपुर के लोकपाल, बैंक के मण्डल कार्यालय और मिशन रिमूव करप्शन के संचालक से की है। इसी प्रकार की एक शिकायत इसी बैंक की शाखा खजुरा के प्रबन्धक के विरुद्ध भी एक ऋण अभ्यर्थी ने बैंक के शीर्ष अधिकारियों से की है। उसने भी बैंक में बड़े पैमाने पर सुविधा शुल्क के बल पर ऋण दिये जाने की शिकायत की है। 

इन्हीं शिकायतों की बुनियाद पर मिशन रिमूव करप्शन के संचालक वकार हुसैन ने मुख्य ग्राहक सेवा अधिकारी नई दिल्ली और भारतीय रिज़र्व बैंक के लोकपाल को पत्र लिखा कि ऐसे ईमानदार बैंक ग्राहकों को, जिनका फीडबैक, क्रेडिट स्कोर और भुगतान की क्षमता संतोषजनक हो, उन्हें किस कारण लोन नहीं दिया जा रहा है जबकि वर्तमान सरकार आम जनता के लिए लोन के संबंध में  अत्यन्त सरल और कृपापूर्ण नीतियां बना रही हैं। उन्होंने यह भी लिखा है कि धोखेबाजों को लाखों—करोड़ों रूपये का लोन अल्प समय में बड़ी आसानी से कर दिया जाता है। न उन्हें दौड़ाया जाता है और न ही वापसी की इतनी सारी गारंटियों के सुबूत देने पड़ते हैं जबकि   अपने पुराने—ईमानदार ग्राहकों को मामूली धनराशि के लिए महीनों दौड़ाकर इनकार कर दिया जाता है। इससे यह स्पष्ट होता है कि बैंकों में करप्शन चल रहा है और जिम्मेदारी का  अभाव होता जा रहा है जिसकी जांच होनी चाहिये।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!