Jaunpur News: जमीनी विवाद में दो पक्षों में हुआ बवाल, दो गिरफ्तार

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: जमीनी विवाद में दो पक्षों में हुआ बवाल, दो गिरफ्तार


बीके सिंह

जफराबाद, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के पौना गांव में पुराने भू विवाद को लेकर शनिवार को सुबह दो पक्षों में बवाल होने लगा। दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए।सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया। शनिवार की सुबह ऊक्त गांव के लाल साहब एवं त्यागीनाथ यादव के बीच भूमि विवाद को लेकर झड़प व मारपीट की स्थिति उत्पन्न हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक पक्ष से त्यागी नाथ यादव एवं दूसरे पक्ष से लाल साहब को हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल ने बताया कि दोनों पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट की स्थिति बनी हुई थी जिसमें दोनों पक्षों को दोबारा विवाद न करने की कड़ी हिदायत देते हुए शांति भंग में पाबंद किया गया है।



ads

ads

ads

ads

ads

ads
ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!