Jaunpur News: विज्ञान प्रदर्शनी में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले बच्चे किये गये सम्मानित

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News:  विज्ञान प्रदर्शनी में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले बच्चे किये गये सम्मानित


विकास यादव

नौपेड़वा, जौनपुर। बक्शा विकास खण्ड के चुरावनपुर गांव में स्थित मां गुजराती हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा लगाए गए विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को शनिवार को सम्मानित किया गया। बीते 8 फरवरी को विद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं ने भारत के वैज्ञानिकों द्वारा सफलतापूर्वक लांच किया गया। चन्द्रयान 3 का मॉडल, जल चक्र, स्मार्ट सिटी, डीएनए मॉडल, वॉटर फ्यूरिफिकेशन, ज्वालामुखी, ह्रदय, किडनी, जल सरंक्षण, सोलर आदि का बेहतरीन मॉडल प्रस्तुत कर अभिभावकों का मन मोह लिया था। साथ ही सवालों का बेबाकी से जवाब भी दिया था।

अतिथियों एवं अभिभावकों ने बच्चों को शाबासी दिया। विद्यालय परिसर में बेहतरीन प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक सूर्य प्रकाश, प्रधानाचार्यद्वय समता सिंह, विजय यादव, डायरेक्टर चन्द्रसेन सिंह, नम्रता उपाध्याय, रंजना अस्थाना, रीना मिश्रा, कुंदन कुमार, आशुतोष मिश्र, राम बुझारत यादव, ओम प्रकाश यादव, विजय बहादुर पाल, कार्तिकेय सिंह, अरविंद यादव, अखिलेश विश्वकर्मा सहित तमाम शिक्षक, शिक्षिकाएं, छात्र, छात्राएं आदि की मौजूदगी रही।



ads

ads

ads

ads

ads
ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!