जय प्रकाश गुप्ता बनाये गये मण्डल अध्यक्ष, निर्विरोध हुआ चयन
रामपुर, जौनपुर। अधीनस्थ कृषि सेवा संघ उत्तर प्रदेश के बैनर तले वाराणसी मंडल का अधिवेशन उप कृषि निदेशक कार्यालय वाराणसी के सभागार में सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। अधिवेशन में सर्वसम्मति से संगठन के नये मण्डलीय पदाधिकारियों का चयन किया गया जिसमें जय प्रकाश गुप्ता (प्रान्तीय कोषाध्यक्ष) को वाराणसी मण्डल अध्यक्ष की नई जिम्मेदारी सौंपी गयी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रान्तीय संगठन मंत्री डा. राजशेखर रहे एवं विशिष्ट अतिथि राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद वाराणसी के अध्यक्ष शशिकांत श्रीवास्तव उपस्थित रहे। अधिवेशन में विभिन्न जनपदों से आए प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी रही। जौनपुर से अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव व मंत्री सकल नारायण पटेल, गाजीपुर से अध्यक्ष रजनीश पाल व मंत्री राकेश सरोज, चंदौली से कोषाध्यक्ष चंदन गुप्ता तथा जनपद वाराणसी से अध्यक्ष हेमलता भारतीय व मंत्री प्रियंका गुप्ता की उपस्थिति में यह निर्विरोध चयन सम्पन्न हुआ।
वाराणसी मण्डल के नवनिर्वाचित पदाधिकारीगण
मण्डल अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. विनोद सोनकर, मंत्री डा. भास्कर दुबे, संगठन मंत्री चन्दन गुप्ता, कोषाध्यक्ष रामहंस कुशवाहा हैं। चयन उपरान्त प्रान्तीय संगठन मंत्री डा. राजशेखर ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। इस मौके पर उन्होंने संगठन की एकता, कर्मचारियों के हितों की रक्षा तथा विभागीय समस्याओं के समाधान के लिए समन्वित प्रयासों पर जोर दिया। अधिवेशन के समापन पर उपस्थित सदस्यों ने नवगठित मंडलीय टीम को बधाई देते हुये आशा व्यक्त किया कि नया नेतृत्व संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनायेगा।
मण्डल अध्यक्ष बनाये गये जय प्रकाश गुप्ता का हुआ भव्य स्वागत
सोनू गुप्ता
जौनपुर। अधीनस्थ कृषि सेवा संघ उत्तर प्रदेश के प्रांतीय कोषाध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता को वाराणसी मंडल का अध्यक्ष चुना गया है। यह चयन शनिवार को वाराणसी स्थित कलेक्ट्रेट फार्म कृषि भवन में आयोजित जनपद एवं मंडल स्तरीय द्विवार्षिक अधिवेशन के दौरान सर्वसम्मति से किया गया।
अधिवेशन में वाराणसी मंडल के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें जय प्रकाश गुप्ता को मंडल अध्यक्ष, डा. विनोद सोनकर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, डा. भास्कर दूबे को मंत्री, चंदन गुप्ता को संगठन मंत्री तथा राम हंस कुशवाहा को कोषाध्यक्ष चुना गया। चारों जनपद— वाराणसी, गाजीपुर, चंदौली और जौनपुर—के पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से चयन पर अपनी सहमति दी।
चयन की खुशी में सोमवार को विकास खंड रामपुर में सहायक विकास अधिकारी धर्मेंद्र सिंह, जेई विनोद कुमार, सचिन कुमार, जय प्रकाश पटेल, अनिल वर्मा सहित अन्य सहयोगियों ने माला पहनाकर एवं बुके भेंट कर नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष का स्वागत किया। इसके अतिरिक्त कृषि भवन के सभागार में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में अधीनस्थ कृषि सेवा संघ जौनपुर के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव, मंत्री सकल नारायण पटेल, सर्वेश पाल, डा. गुरू प्रसाद मौर्य, धर्मेंद्र कुमार, सुभाष पाल, राजेश यादव, अनिल कुमार, राघवेंद्र कुमार, लाल बहादुर, सुभाशीष चंद्र, मोहन सिंह, शिवानंद मौर्य, सुनील सिंह, अंकित सिंह, अच्छे लाल, बृजेश मौर्य, रवि प्रकाश यादव, विवेक सिंह, अनुराग सिंह, रविंद्र कुमार, अमरेंद्र सिंह, अरविंद कुमार, आशीष मौर्य, आशीष त्रिपाठी, नन्द किशोर, डा. धर्मेंद्र सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारियों व सदस्यों ने माल्यार्पण कर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया।
नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता ने सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती, कर्मचारियों के हितों की रक्षा और विभागीय समन्वय उनकी प्राथमिकता रहेगी।
.jpg)








