Jaunpur News: आशी पर्सनल केयर प्राइवेट लिमिटेड ने पार्टनरों संग की बैठक

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: आशी पर्सनल केयर प्राइवेट लिमिटेड ने पार्टनरों संग की बैठक


जौनपुर। नगर के एक होटल में आशी पर्सनल केयर प्राइवेट लिमिटेड की ओर से चैनल पार्टनरों की बैठक की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कम्पनी के जनरल मैनेजर मो आतिफ ने किया। बैठक का शुभारंभ जनरल मैनेजर मो. आतिफ, मार्केटिंग मैनेजर प्रियांशु दुबे, क्षेत्रीय सेल्स मैनेजर सर्वतोष श्रीवास्तव एवं सेल्स ऑफिसर साहब लाल सरोज ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित करके किया। 

कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे स्टॉकिस्टों और वितरकों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। उपस्थित स्टॉकिस्टों ने उत्पादकों की बिक्री बढ़ाने नए क्षेत्रों में विस्तार करने तथा प्रचार—प्रसार को और प्रभावित बनाने के सम्बन्ध में अपने सुझाव भी साझा किए। इस अवसर पर जनरल मैनेजर मो. आतिफ ने जिले में कंपनी उत्पादकों के बेहतर वितरण और बिक्री के लिए सभी स्टॉकिस्टों व रिटेलरों का आभार व्यक्त किया। अंत में बेहतर प्रदर्शन करने वाले स्टॉकिस्टों को आशी पर्सनल केयर ने उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर तमाम लोग उपस्थित रहे।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!