Jaunpur News: माडर्न कॉन्वेंट स्कूल विज्ञान बस के माध्यम से छात्र—छात्राओं को दी गयी जानकारी

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News:  माडर्न कॉन्वेंट स्कूल विज्ञान बस के माध्यम से छात्र—छात्राओं को दी गयी जानकारी


टेलीस्कोप एवं वैज्ञानिक उपकरणों से कराया गया परिचित

तेजस टूडे सं.

राकेश शर्मा

खेतासराय, जौनपुर। पूर्वांचल विश्विद्यालय तथा काउंसिल आफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी लखनऊ     के सहयोग से माडर्न कॉन्वेंट स्कूल मनेछा परिसर में विज्ञान बस के माध्यम से छात्र छात्राओं को विज्ञान की रोचक जानकारी दी गई। कक्षा 6 से 10 तक छात्रों को टेलीस्कोप के माध्यम से सूर्य के दर्शन कराए गए तथा उसमें धब्बे दिखाए गए। वहीं बस के अंदर प्रकाश, ध्वनि से संबंधित वैज्ञानिक उपकरणों द्वारा प्रयोग करके दिखाया गया। इस विज्ञान बस के साथ आए प्रयोगशाला सहायक बृकेश कुमार, रसायन विज्ञान सहायक रिंकू, टेलीस्कोप सहायक शुभ आशीष कुमार तथा सहयोग में अश्विनी तथा देवेंद्र सहायक के रूप में मौजूद रहे।विज्ञान अध्यापक फैजान जी ने वैज्ञानिक प्रयोग के द्वारा छात्रों की जिज्ञासा का उत्तर दिया। प्रधानाचार्य इंतखाब अहमद तथा कॉर्डिनेटर मोहम्मद राशिद ने विज्ञान बस के स्टाफ का धन्यवाद ज्ञापित किया।


ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads



ads



#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!