Jaunpur News: जल संरक्षण की दिशा में निरंकारी मिशन का सशक्त कदम है 'प्रोजेक्ट अमृत'

Aap Ki Ummid
follow us

अवधेश मौर्य

जौनपुर। जब सेवा साधना बन जाए और प्रकृति के प्रति संवेदना जीवन का मूल मंत्र हो, तब पावन संकल्प जन्म लेते हैं। मानव सेवा और लोक कल्याण की इसी दिव्य चेतना को साकार रूप प्रदान करने हेतु संत निरंकारी मिशन द्वारा ‘प्रोजेक्ट अमृत’ के अंतर्गत ‘स्वच्छ जल, स्वच्छ मन’ अभियान के चौथे चरण का भव्य शुभारंभ रविवार 22 फरवरी प्रातः 8 बजे से 11 बजे तक सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के निर्देशानुसार समस्त भारत में भव्य रूप से आयोजित किया जायेगा।

इस आशय की जानकारी मिशन के स्थानीय मीडिया सहायक उदय नारायण जायसवाल ने दी है। साथ ही आगे बताया कि अमृत प्रोजेक्ट के तहत जौनपुर जोन के 43 ब्रांचों द्वारा जिले के 24 स्थानों पर यह प्रातः 8 बजे से 11 बजे तक यह अभियान चलाया जाएगा। ठीक इसी समय रविवार को प्रातःकाल सफाई अभियान का कार्यक्रम शहर के गोमती नदी के तट शाही पुल के पास हनुमान घाट एवं गोपी घाट पर होगा। इस सफाई अभियान में सेवादल के भाई—बहन और संगत के भाई—बहन सम्मिलित होंगे।

संत निरंकारी मण्डल के सचिव जोगिंदर सुखीजा ने बताया कि यह विशाल अभियान देश भर में 1500 से अधिक स्थानों में एक साथ आयोजित किया जाएगा। इस व्यापक विस्तार के कारण यह प्रयास ऐतिहासिक स्वरूप धारण करेगा, जो जल संरक्षण तथा स्वच्छता के संदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक प्रभावशाली रूप से पहुँचाएगा।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads



#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!