Jaunpur News: नशा मुक्त बाल विवाह अभियान कार्यक्रम आयोजित

Aap Ki Ummid
follow us

 

Jaunpur News: नशा मुक्त बाल विवाह अभियान कार्यक्रम आयोजित

सुरेरी, जौनपुर। थानाध्यक्ष सुरेरी के सानिध्य में नशा मुक्त बाल विवाह अभियान कार्यक्रम हुआ जहां बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के लिये जागरूकता शपथ दिलायी गयी। इस मौके पर कहा गया कि कार्यक्रम का उद्देश्य बाल विवाह के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूकता बढ़ाना और भारत को बाल विवाह मुक्त बनाने के लिए समर्थन जुटाना है। बाल विवाह मुक्त भारत अभियान, महिला और बाल विकास मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया जिसका उद्देश्य 2030 तक भारत को बाल विवाह से मुक्त करना है। 

यह अभियान बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने, रोकथाम और समर्थन के लिए एक व्यापक दृष्टिकोण अपनाता है। वक्ताओं ने कहा कि हम सभी से अपील करते हैं कि बाल विवाह के खिलाफ शपथ लें और इस अभियान में भाग लें। इस दौरान बाल विवाह की रोकथाम बाल विवाह के हानिकारक प्रभावों के बारे में जानकारी और इसे रोकने के तरीकों पर चर्चा की गयी। साथ ही जागरूकता अभियान स्कूलों, कॉलेजों, समुदायों में चलाने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान नूरपुर अरविंद पटेल, प्रधान डा. कमला प्रसाद, प्रधान रामशिरोमणि राजभर, ललित सिंह, अनिल कुमार, प्रदीप पटेल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads



ads


ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!