Jaunpur News: शाहगंज में जायसवाल युवा समाज की नयी कार्यकारिणी घोषित

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: शाहगंज में जायसवाल युवा समाज की नयी कार्यकारिणी घोषित


धीरज अध्यक्ष एवं शुभम को दी गयी महामंत्री की जिम्मेदारी

शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर के पुराना चौक स्थित जायसवाल गोपाल मंदिर में जायसवाल युवा समाज शाहगंज की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष धीरज जायसवाल ने बैठक में पदाधिकारियों की सूची जारी की। साथ ही उन्होंने संगठन को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

घोषणा के अनुसार शुभम जायसवाल महामंत्री, अभिनंदन जायसवाल कोषाध्यक्ष, प्रतीक जायसवाल सह कोषाध्यक्ष बनाय गये। प्रदीप जायसवाल, पंकज जायसवाल, आशीष जायसवाल, कन्हैया जायसवाल और विजय जायसवाल को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। मंत्री पद पर शिवा जायसवाल, अभिषेक जायसवाल, पवन जायसवाल, अनिल जायसवाल, हिमांशु जायसवाल, रवि जायसवाल, विशाल जायसवाल और राजकमल जायसवाल को मनोनीत किया गया। धीरज सुमंगलम, शिवम जायसवाल और दीपचंद्र जायसवाल को मंदिर व्यवस्थापक का दायित्व सौंपा गया।

इसी तरह तरंग जायसवाल को सूचना मंत्री, अनूप जायसवाल, चंदन जायसवाल और कमल नयन जायसवाल को मीडिया प्रभारी घोषित किया गया तो विशाल जायसवाल और ईशान राम जायसवाल को विधिक सलाहकार नियुक्त किया गया। बैठक का संचालन कोषाध्यक्ष अभिनंदन जायसवाल ने किया। इस अवसर पर जायसवाल समाज के अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल, महामंत्री उमेश चंद्र जायसवाल, संरक्षक प्रेम नारायण जायसवाल, डॉ एसएल गुप्ता, उमानाथ जायसवाल, महेंद्र जायसवाल सहित तमाम स्वजातीय बन्धु उपस्थित थे।



ads

ads

ads

ads

ads

ads
ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!