अजय पाण्डेय
जौनपुर। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक जिला कार्यालय सदर चुंगी अलफस्टीनगंज में जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य की अध्यक्षता में हुई जहां ज़िला महासचिव आरिफ हबीब ने सदन को एजेंडे से अवगत कराते हुए SIR के अंतर्गत भाजपा नेताओं द्वारा फॉर्म 7 के दुरुपयोग, बढ़ी तिथि के बाद फॉर्म 6, 7, 8 की समीक्षा तथा नोटिस आपत्ति निस्तारण पर चर्चा कराई।
इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा SIR कार्य को शत—प्रतिशत सफल बनाने हेतु एक माह के लिए SIR कार्य के दूसरे चरण में मतदाताओं को मतदाता सूची से जोड़ने का बचा कार्य सम्पूर्ण किया जाए। जनपद के समस्त विधानसभा क्षेत्रों के अंतर्गत फॉर्म 7 के बल्क संख्या में भाजपा नेताओं द्वारा दुरुपयोग कर केवल अल्पसंख्यकों के नाम काटने हेतु BLO पर दबाव डाले जा रहे हैं जिसकी शिकायत लिखित रूप से ज़िला निर्वाचन अधिकारी, आब्जर्वर और रोल आब्जर्वर (कमिश्नर) के माध्यम से घोर विरोध दर्ज कराया गया है। उन्होंने ज़िला प्रशासन को आगाह किया कि मेरी शिकायत पर फॉर्म 7 का दुरुपयोग नहीं रोका गया तो समाजवादी पार्टी बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी जिसकी जिम्मेदारी ज़िला प्रशासन की होगी।
इसी क्रम में एसआईआर कार्य को बड़ी ही मेहनत से कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्रम एवं माल्यार्पण करके ज़िलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने स्वागत किया। इसी क्रम में विधानसभा क्षेत्र सदर के चौकियां निवासी विनय एडवोकेट को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक राज नरायन बिंद, पूर्व विधायक श्रद्धा यादव, पूर्व ज़िला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव, वरिष्ठ नेता दीपचंद राम, पूर्व प्रमुख जयंती यादव, श्याम बहादुर पाल, महेंद्र प्रताप यादव नेपाल, सुरेश यादव, राजेंद्र यादव टाइगर, केशजीत यादव, रूखसार अहमद, अनवारूल हक, लाल मोहम्मद राईनी, कमलेश यादव, रमेश साहनी, मालती निषाद, रामजतन यादव, वीरेंद्र यादव, निज़ामुद्दीन अंसारी, नंदलाल यादव, अशोक नायक, गुड्डू सोनकर, आनंद गुप्ता, हरिश्चंद प्रभाकर, लक्ष्मीशंकर यादव महेंद्र यादव, संतोष मौर्य, दिनेश यादव फौजी, राहुल त्रिपाठी, पूनम यादव, सुशीला यादव, सोनी यादव, प्रवीण यादव, दीपक विश्वकर्मा, गुलाब यादव, रवि यादव, अशोक यादव नेता, आजाद यादव, अनुज दुबे, धीरज बिंद, गोविंद यादव, राम अभिलाष यादव, लालता, संजय गौतम, सहित तमाम लोग मौजूद रहे। बैठक का संचालन ज़िला महासचिव आरिफ हबीब ने किया।
.jpg)









