Jaunpur News: किसी भी संगठन की रीढ़ उसके सदस्य होते हैं: संजय अस्थाना

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: किसी भी संगठन की रीढ़ उसके सदस्य होते हैं: संजय अस्थाना


ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने परिवार के सदस्यों को दिया आई कार्ड

अजय पाण्डेय

जौनपुर। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के जनपद इकाई की बैठक कलेक्ट्रेट स्थित पत्रकार संघ भवन में जिलाध्यक्ष संजय अस्थाना की अध्यक्षता में हुई जहां श्री अस्थाना ने कहा कि किसी भी संगठन में कोई छोटा या बड़ा नहीं होता, बल्कि वह एक परिवार की तरह कार्य करता है। संगठन की मजबूती उसके सक्रिय और समर्पित सदस्यों पर निर्भर करती है। किसी भी संघ या संगठन की वास्तविक रीढ़ उसके सदस्य ही होते हैं, इसलिए सभी की सहभागिता और एकजुटता आवश्यक है।

इसी क्रम में संरक्षक मंडल के जय आनन्द, श्याम रतन श्रीवास्तव, मंडल पदाधिकारी प्रदीप पांडेय, दयाशंकर निगम ने भी विचार व्यक्त करते हुये संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया। इस दौरान महासचिव लक्ष्मी नारायण मौर्या, आशीष पांडेय एवं विवेक श्रीवास्तव के सहयोग से उपस्थित पदाधिकारियों को आई कार्ड वितरित किये गये। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 15 मार्च को होली मिलन समारोह का आयोजन किया जायेगा। साथ ही सभी सदस्यों का समूह बीमा कराने का भी प्रस्ताव पारित किया गया।

इस अवसर पर इकराम अंसारी, देवेन्द्र खरे, प्रशांत विक्रम सिंह, सोनू पाण्डेय, अवधेश तिवारी, सत्येन्द्र मिश्रा, विद्याधर राय विद्यार्थी, दीपक सिंह, रजनी सोनी, नेहा जयवंत, अखिलेश श्रीवास्तव, बुद्धि प्रकाश तिवारी, बख्तियार आलम, गोरख सोनकर, दानिश इकबाल, तबरेज नियाजी, राजेश गुप्ता, राहुल कुमार, रोहित चौबे सहित तमाम पत्रकार उपस्थित रहे।



ads

ads

ads

ads

ads
ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!