Jaunpur News: आचार्य बलदेव कॉलेज कोपा में हुई खो—खो प्रतियोगिता

Aap Ki Ummid
follow us

 

Jaunpur News: आचार्य बलदेव कॉलेज कोपा में हुई खो—खो प्रतियोगिता

गुलाबी देवी पीजी कालेज विजेता एवं मेहरावा पीजी कालेज मेहरावां उपविजेता

जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय की अंतरमहाविद्यालयीय पुरुष खो-खो प्रतियोगिता 2025-2026 की मेजबानी आचार्य बलदेव कॉलेज कोपा, पतरही ने किया। प्रतियोगिता का शुभारम्भ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि योग गुरु आदित्य श्यामदेव (अदालत योगी) ने फीता काटकर किया। मैनेजमेंट गुरू डॉo अनिल यादव प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तर स्ववित्तपोषित महाविद्यालय एसोशिएशन एवं विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों ने सभी टीमों  के खिलाड़ियों, कोच, प्रभारी एवं अतिथियों का स्वागत किया।

मैनेजमेंट गुरु, मुख्य एवं विशिष्ट अतिथि रमेश यादव प्रबंधक शुभ कान्हा महाविद्यालय, जितेंद्र यादव, मिथिलेश यादव समाजसेवी, जिला पंचायत सदस्य विवेक यादव एवं युवा शक्ति सुनील जी ने सभी खिलाड़ियों से परिचय लेकर उनका उत्साह बढ़ाया। इस पुरुष खो-खो प्रतियोगिता में गुलाबी देवी महाविद्यालय विजेता एवं मेहरावा पीoजीo कॉलेज मेहरवां उपविजेता रहा। मैनेजमेंट गुरू डॉo अनिल यादव ने विजेता एवं उपविजेता टीम को ट्रॉफी एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

राधेश्याम गाजीपुर स्टेडियम के कोच, गुलाब यादव एवं रंजीत यादव ने निर्णायक की भूमिका निभाया। देवेंद्र यादव एवं प्रमोद गौतम स्कोरर तथा दर्शन यादव टाइम कीपर रहे। आचार्य बलदेव ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन कोपा पतरही परिवार के डॉo संजय यादव, डॉ संतोष यादव, डॉo अन्नू, राहुल यादव, संतोष गौड़, इंद्रसेन यादव, संत यादव, पंकज मिश्रा, खो-खो कोच अरविंद यादव, परमेश पाल, विपिन पाल, मनीष यादव, देवेश पाण्डेय, आशीष, प्रवेश प्रजापति, सुन्दरम, प्रदीप आदि ने प्रतियोगिता के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाया।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!