Jaunpur News: समाजसेविका कलावती देवी की पुण्यतिथि पर जुटेंगे दर्जनों चिकित्सक

Aap Ki Ummid
follow us

साड़ी—कम्बल वितरण के साथ लगेगा नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

खुटहन, जौनपुर। समाजसेविका कलावती देवी पत्नी लालता प्रसाद यादव की 13वीं पुण्यतिथि पर जरूरतमन्दों के सेवार्थ कार्यक्रम के अन्तर्गत एक दिवसीय विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगेगा। साथ ही भव्य कम्बल—साड़ी वितरण कार्यक्रम भी सुनिश्चित किया गया है। यह आयोजन आगामी 1 मार्च दिन रविवार को प्रात: 11 बजे से ग्राम ईश्वरपुर—सलहदीपुर विकास खण्ड खुटहन में होगा। 

इस आशय की जानकारी कलावती देवी के पुत्र बृजेश यादव ने दी है। वहीं समाजसेवी लालता प्रसाद यादव ने समस्त क्षेत्रवासियों से उक्त अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील किया है। आयोजकों ने बताया कि उक्त अवसर पर जहां सैकड़ों महिलाओं—पुरूषों को साड़ी—कम्बल दिया जायेगा, वहीं जिला मुख्यालय के तमाम रोग विशषज्ञों द्वारा लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण होगा। साथ ही दवा एवं सलाह देते हुये उचित परामर्श भी दिया जायेगा।



ads

ads

ads

ads

ads

ads
ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!