Jaunpur News: विज्ञान प्रदर्शनी देख अभिभावक हुये मंत्र—मुग्ध

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: विज्ञान प्रदर्शनी देख अभिभावक हुये मंत्र—मुग्ध


मां गुजराती हायर सेकेण्डरी स्कूल में छात्र-छात्राओं ने किया प्रतिभाग

विकास यादव

नौपेड़वा, जौनपुर। बक्शा विकास खण्ड के चुरावनपुर गांव में स्थित मां गुजराती हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में रविवार को छात्र-छात्राओं ने विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन कर अभिभावकों का मन मोह लिया। प्रतियोगिता में लगभग सभी कक्षा के छात्र-छात्राओं ने बढ़—चढ़कर प्रतिभाग किया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भारत के वैज्ञानिकों द्वारा सफलतापूर्वक लांच किया गया। चन्द्रयान 3 का मॉडल, जल चक्र, स्मार्ट सिटी, डीएनए मॉडल, वॉटर फ्यूरिफिकेशन, ज्वालामुखी, ह्रदय, किडनी, जल सरंक्षण, सोलर आदि का बेहतरीन मॉडल प्रस्तुत करके अभिभावकों के सवालों का बेबाकी से जवाब दिया। मंत्र—मुग्ध अतिथियों एवं अभिभावकों ने बच्चों को शाबासी दी। इस दौरान प्रबंधक सूर्य प्रकाश, मुख्य अतिथि पूर्वांचल विश्वविद्यालय पत्रकारिता विभाग के प्रोफेसर डॉ. मनोज मिश्र ने कक्षा 4 के छात्र अनुराग जायसलाल से हृदय के बारे में पूछा जिस पर अनुराग ने सभी जवाब दिया। इस पर डॉ. मनोज मिश्र ने छात्र अनुराग जायसलाल की तारीफ करते हुये उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads



ads


ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!