Jaunpur News: मूर्ति स्थापना को लेकर की गयी परिक्रमा

Aap Ki Ummid
follow us

तरुण चौबे

सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के सुल्तानपुर में बने मां दुर्गा जी के मंदिर में मुर्ति स्थापना को लेकर शुक्रवार को गाजे—बाजे के साथ मां दुर्गा जी की प्रतिमा को पूरे गांव के साथ क्षेत्र के अन्य प्रतिष्ठित मंदिर श्री अम्बा जी मंदिर, श्री गौरीशंकर धाम सुजानगंज तथा चौरा माता मंदिर छिमिंया के साथ अन्य मंदिरों की परिक्रमा की गई। परिक्रमा में बड़ी संख्या में महिलाएं तथा पुरुष उपस्थित रहे। मूर्ति की प्रक्रिया से पूर्व अन्य अनुष्ठान भी सम्पन्न कराये गये। 

मंदिर के पुजारी राजेन्द्र चौबे ने सभी को शुभकामना देते हुए बताया कि इस मंदिर से सभी की आस्था जुड़ी हुई है। सभी के सौजन्य से ही माता रानी की प्रतिमा सकुशल संपन्न हुई। इस अवसर पर चन्द्रेश विश्वकर्मा, शुशील गिरी, अनिल पटेल, पुष्पा तिवारी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!