Jaunpur News: पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

Aap Ki Ummid
follow us

अतुल राय

जलालपुर, जौनपुर। स्थानीय विकास खंड के सभागार में गुरूवार को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना सहित अन्य सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर एलडीएम अभय सिंह के नेतृत्व में समीक्षा बैठक हुई।

इस मौके पर श्री सिंह ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत लगाए जा रहे रूफटॉप सोलर की विस्तृत जानकारी दिया। साथ ही योजना के लाभ, सब्सिडी और भविष्य की उपयोगिता के बारे में उपस्थित लोगों को समझाया और योजना के तहत बैंकों में लंबित ऋण फाइलों पर नाराजगी जताते हुए सभी बैंक प्रबंधकों को निर्देश दिया कि एक सप्ताह के भीतर पेंडिंग फाइलों का निस्तारण सुनिश्चित करें, ताकि लाभार्थियों को समय पर योजना का लाभ मिल सके।

इस अवसर पर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के एफएलसीसी इंचार्ज कमलेश सिंह, यूनियन बैंक जलालपुर शाखा प्रबंधक शंकर सिंह, त्रिलोचन शाखा प्रबंधक धनंजय सिंह, उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक जलालपुर के प्रबंधक अब्दुल सहज सिद्दीकी, बैंक सखी संगीता मौर्य, शालू सिंह, संजू सिंह, सर्वेश कुमार सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



ads

ads

ads

ads

ads

ads



ads


ads
ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!