Jaunpur News: 85 वर्षीया वृद्धा ने विपक्षियों पर कमरा एवं शौचालय पर जबरदस्ती कब्जे का लगाया आरोप

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: 85 वर्षीया वृद्धा ने विपक्षियों पर कमरा एवं शौचालय पर जबरदस्ती कब्जे का लगाया आरोप


पिछले एक वर्ष से विपक्षियों के कब्जे से मुक्त कराने के लिये दर-दर भटक रही पीड़िता

जौनपुर। केराकत थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत चक रामनगर (कनुवानी) निवासिनी 85 वर्षीया वृद्धा मुनेसरा देवी पत्नी छट्ठू ने जिलाधिकारी को शिकायत पत्र देते हुए विपक्षियों द्वारा कमरा एवं शौचालय पर जबरदस्ती कब्जे का आरोप लगाया। वृद्धा ने जिलाधिकारी को बताया कि पिछले एक वर्ष से वह अपने कमरे एवं शौचालय को विपक्षियों के कब्जे से मुक्त कराने हेतु दर-दर भटक रही है। कहीं से भी न्याय नहीं मिल रहा और न ही किसी भी प्रकार की कार्यवाही हो रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि मेरे पुत्र दीनानाथ ने मुझे अपने अंश में रहने के लिए अलग से कमरा और शौचालय बनवाकर दिया था जिसमे मैं लगभग 10 वर्षों से रह रही थी। इस पर लाल बहादुर पुत्र छट्ठू, अजय पुत्र लाल बहादुर व लालमनी पत्नी लाल बहादुर व सुनीता पत्नी अजय ने लगभग एक वर्ष पूर्व उन्हें मारपीट कर उनके कमरे तथा शौचालय पर जबरजस्ती कब्जा करके उन्हें भगा दिया। वह मड़हे में किसी तरह अपना जीवन यापन कर रही है जिससे इस अवस्था में उन्हें अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसकी शिकायत पीड़िता ने जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी केराकत व थाना प्रभारी केराकत से किया।

सक्षम अधिकारियों द्वारा जांच करवाकर विपक्षियों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए कमरा तथा शौचालय को छोड़ने का आदेश भी दिया गया परंतु विपक्षियों द्वारा अभी तक अलग से बने कमरे और शौचालय को छोड़ा नहीं गया। उल्टा मारने व पीटने की धमकी दी जाती है जिसकी शिकायत सक्षम अधिकारियों को दिया गया परन्तु अभी तक किसी भी प्रकार की कार्यवाही नहीं हुई। थक-हार करके पीड़िता ने जिलाधिकारी से पुनः गुहार लगाई कि वृद्धावस्था में कहां जायेगी? उन्हें न्याय दिलाया जाय। जिलाधिकारी ने शिकायत पत्र लेते हुये सक्षम अधिकारियों को निर्देशित करते हुये जांचोपरांत उपयुक्त कार्यवाही करने का निर्देश दिया।



ads

ads

ads

ads

ads
ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!