Jaunpur News: छठवें दिन 7176 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

Aap Ki Ummid
follow us

पहली पाली में हाईस्कूल एवं इण्टर के छात्रों की हुई परीक्षा

शाम की पाली में इण्टर के परीक्षार्थी हुये शामिल

सुनील शर्मा

जौनपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 के छठवें दिन बुधवार को 7 हजार 176 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। पहली पाली में हाईस्कूल और इंटर के छात्रों की परीक्षा थी। वहीं दूसरी पाली इंटर के छात्रों की परीक्षा हुई। सभी केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम था।

जानकारी के अनुसार यूपी बोर्ड परीक्षा के छठवें दिन बुधवार को पहली पाली में हाईस्कूल के छात्रों काविज्ञान विषय का प्रश्न पत्र था जिसके लिए 76 हजार 969 परीक्षार्थी पंजीकृत थे लेकिन परीक्षा में 72 हजार 736 परीक्षार्थी शामिल हुए। चार हजार 233 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं पहली ही पाली में इंटर के छात्रों का संगीत वादन विषय के लिए 251 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था जिसमें 218 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। शेष 33 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।

इसके अलावा संगीत गायन विषय के लिए 140 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था लेकिन परीक्षा में केवल 132 परीक्षार्थी शामिल हुए, बाकी 8 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाये गये। दूसरी पाली में इंटर के छात्रों का रसायन विज्ञान विषय का प्रश्न पत्र था। इसके लिए 48 हजार 756 पंजीकृत थे लेकिन परीक्षा के दौरान 46 हजार 847 परीक्षार्थी शामिल हुए। शेष 1909 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं शाम के ही पाली में इंटर के छात्रों का समाज शास्त्र विषय का प्रश्न पत्र था। इसके लिए 14 हजार 951 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था लेकिन परीक्षा में 13 हजार 958 परीक्षार्थी शामिल हुए। शेष 993 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। कंट्रोल रूम प्रभारी ब्रह्मजीत यादव ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रही। किसी भी केंद्र पर कोई भी परीक्षार्थी अनुचित साधन का प्रयोग करते नहीं पाया गया।

आज होगी इस विषय की परीक्षा

यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 के सातवें दिन गुरुवार को पहली पाली में हाईस्कूल के छात्रों का गुजराती, पंजाबी, बांग्ला मराठी, असमी, उड़िया, कन्नड़, कश्मीरी, सिंधी, तमिल, तेलग, मलयालम, नेपाली विषय का प्रश्न पत्र और इंटर के छात्रों का कृषि भौतिकी एवं जलवायु विज्ञान=तृतीय प्रश्न पत्र ( कृषि भाग=1 के लिए) तथा कृषि जंतु विज्ञान=अष्टम प्रश्न पत्र (कृषि भाग=2 के लिए) की परीक्षा होगी। उसी तरह दूसरी पाली में केवल इंटर के छात्रों का भूगोल विषय का प्रश्न पत्र होगा।




ads

ads

ads

ads

ads

ads
ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!