Jaunpur News: सीसीटीवी निगरानी में शुरू हुई मदरसा बोर्ड परीक्षा, 59 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News:  सीसीटीवी निगरानी में शुरू हुई मदरसा बोर्ड परीक्षा, 59 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित


मो. शोहराब

जौनपुर। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद लखनऊ द्वारा संचालित वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षाएं सोमवार से सीसीटीवी कैमरों की कड़ी निगरानी में शांतिपूर्ण ढंग से प्रारंभ हो गईं। परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जा रही हैं। प्रथम पाली प्रातः 8 बजे से 11 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न 2 बजे से सायं 5 बजे तक संपन्न कराई जा रही है। मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं 9 फरवरी से प्रारंभ होकर 14 फरवरी 2026 तक चलेंगी। परीक्षा के सुचारु, निष्पक्ष एवं पारदर्शी संचालन के लिए जनपद में कुल 9 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

इसी क्रम में मदरसा अब्दुर्रहमत, मझवां कला परीक्षा केंद्र पर 9 फरवरी को आयोजित सेकेंडरी (अरबी एवं फारसी) परीक्षा के लिए कुल 249 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिनमें से 192 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 57 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। वहीं सीनियर सेकेंडरी (अरबी एवं फारसी) परीक्षा में कुल 36 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिनमें 29 परीक्षार्थी उपस्थित रहे तथा 7 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

मदरसा अब्दुर्रहमत मझवां कला में कुल 11 परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा कराई जा रही है। परीक्षा संचालन में महबूबुर्रहमान, शेख मुश्ताक, मो. आकिब (सहायक अध्यापक अरबी), आलिया इरफान (सहायक अध्यापक विज्ञान) सहित अन्य शिक्षकों का सराहनीय सहयोग रहा। परीक्षा के दौरान नोडल अधिकारी अमजद अंसार ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय केंद्र व्यवस्थापक सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। नोडल अधिकारी ने परीक्षा को पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के निर्देश दिये।

इसी क्रम में 10 फरवरी को उपनिदेशक वाराणसी मंडल ने मदरसा अब्दुर्रहमत परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान सह-केंद्र व्यवस्थापक अनुपस्थित पाये गये जिस पर उपनिदेशक ने कड़ा रुख अपनाते हुए जिलाधिकारी एवं जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को संबंधित के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने परीक्षा की निष्पक्षता एवं अनुशासन बनाए रखने पर विशेष बल दिया।



ads

ads

ads

ads

ads

ads



ads


ads
ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!