Jaunpur News: जौनपुर में विशेष प्रवर्तन अभियान सम्पन्न, विभिन्न दुकानों से लिये गये 46 नमूने

Aap Ki Ummid
follow us

 शुभांशू जायसवाल

जौनपुर। सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन जौनपुर, आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ के आदेश एवं जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में होली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों के भण्डारण/विक्रय पर प्रभावी रोकथाम के उद्देश्य से 19 से 28 फरवरी तक संचालित विशेष प्रवर्तन अभियान के अन्तर्गत जौनपुर में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा किये जा रहे प्रवर्तन कार्यवाही के क्रम में खाद्य सचल दल में शामिल खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण द्वारा 28 फरवरी को विभिन्न बाजारों में स्थित अलग-अलग खाद्य प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थ रंगीन कचरी का 1 नमूना, नमकीन का 1 नमूना, छेना मिठाई का 1 नमूना, किसमिस का 1 नमूना एवं बर्फी का 2 नमूना संग्रहीत किया गया। इस प्रकार आज दिनांक को 24 प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण करते हुए विभिन्न खाद्य पदार्थों का कुल 6 नमूना संग्रहीत करके जांच हेतु खाद्य विश्लेषक को प्रेषित किया गया। इस दौरान 1 खाद्य प्रतिष्ठान पर मानव स्वास्थ्य के लिये हानिकारक होने के सन्देह पर खाद्य पदार्थ रंगीन कचरी लगभग 199 कि.ग्रा. (अनुमानित मूल्य रू0 9950) को नियमानुसार जब्त किया गया।

इस प्रकार 19 से 28 फरवरी तक जनपद के 164 विभिन्न प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण करते हुए विभिन्न खाद्य पदार्थों के कुल 46 नमूने संग्रहीत कर नियमानुसार जांच हेतु खाद्य विश्लेषक को प्रेषित किया गया। इस दौरान खाद्य प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई इत्यादि की कमी पाये जाने पर कुल 36 खाद्य प्रतिष्ठानों को सुधार नोटिस जारी किया गया। 2 अलग-अलग खाद्य प्रतिष्ठानों पर मानव उपभोग के उपयुक्त न पाये जाने पर खाद्य पदार्थ मिल्क केक लगभग 125 कि.ग्रा. (अनुमानित मूल्य रू0 16250) एवं खाद्य पदार्थ डोडा बर्फी लगभग 100 कि.ग्रा. (अनुमानित मूल्य रू0 20000) को नियमानुसार मौके पर विनष्ट करवाया गया तथा 1 खाद्य प्रतिष्ठान पर मानव स्वास्थ्य के लिये हानिकारक होने के सन्देह पर खाद्य पदार्थ रंगीन कचरी लगभग 199 कि.ग्रा. (अनुमानित मूल्य रू0 9950) को नियमानुसार जब्त किया गया।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads



#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!