Jaunpur News: टिकरी कला में भूमि विवाद को लेकर उपजे विवाद में 3 गिरफ्तार

Aap Ki Ummid
follow us

राकेश शर्मा

खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के टिकरीकलां से पुलिस ने भूमि विवाद को लेकर शांति भंग की आशंका में 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर चालान भेज दिया। पुलिस के अनुसार जमीनी विवाद को लेकर उक्त गाँव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी जिससे शांति व्यवस्था प्रभावित होने की संभावना थी। इसको देखते हुए मौके से राजकेशर पुत्र दलसिंगार, अखिलेश पुत्र दलसिंगार तथा शिव प्रकाश पुत्र श्याम लाल निवासीगण टिकरी कला को गिरफ्तार कर लिया गया। तीनों के विरुद्ध धारा 170, 126, 135 बीएनएसएस के तहत चालान भेज दिया गया।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads



ads




#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!