Jaunpur News: अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट का 30 दिवसीय सौंदर्य प्रशिक्षण कार्यशाला सम्पन्न

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News:  अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट का 30 दिवसीय सौंदर्य प्रशिक्षण कार्यशाला सम्पन्न


ग्रामीणांचलों की बच्चियों एवं महिलाओं के लिये शानदार पहल: डॉली जोशी

जौनपुर। सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम में अग्रणी संस्था अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट द्वारा महिलाओं और बच्चियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 30 दिवसीय सौंदर्य प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन सम्पन्न हो गया। समापन कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉली जोशी और विशिष्ट अतिथि प्रो सरिता सिंह ने दीप प्रज्वलित करके किया। अध्यक्ष उर्वशी सिंह ने ट्रस्ट द्वारा निरंतर किये जा रहे कार्यों का संक्षिप्त परिचय दिया। इस मौके पर मुख्य अतिथि डॉली जोशी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की बच्चियों और महिलाओं को प्रमुखता से प्रशिक्षित करने का कार्य अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट परिवार द्वारा बहुत ही सराहनीय कार्य है। हम शासन प्रशासन से निवेदन करेंगे कि ऐसे कल्याणकारी योजनाएं जो सरकार द्वारा आयोजित होते हैं, का सहयोग ट्रस्ट परिवार को मिलता रहे जिससे भविष्य में और विस्तृत रूप से कार्य किया जा सके।

विशिष्ट अतिथि प्रो. सरिता सिंह ने कहा कि ट्रस्ट परिवार द्वारा सदैव बेहतर कार्य किये जा रहे हैं जिसको देखते हुये हम सभी इस मुहिम का हिस्सा बनेंगे। बच्चियों एवं महिलाओं के लिये जो जरूरत होगी, उपलब्ध कराने के साथ हम सभी ट्रस्ट परिवार के साथ खड़े रहेंगे। इसके बाद मुख्य एवं विशिष्ट सहित क्षमा सिंह ने कार्यक्रम की प्रशिक्षिका सरोज गुप्ता द्वारा सभी बच्चियों एवं महिलाओं को किये गये बेहतर प्रदर्शन हेतु स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रशिक्षण कार्यशाला की ट्रेनर सरोज गुप्ता, डिम्पल गुप्ता, पूजा पाल, सारिका, आंचल, नेहा नागर, चंदा गुप्ता रहीं। शिविर के अन्तर्गत कुल 4 श्रेणी में प्रतियोगिता रखा गया था जिसमें बेस्ट मेकअप के लिए शिवानी प्रीति विश्वकर्मा, बेस्ट हेयर कट में निकिता कन्नौजिया, श्रेया सोनकर, हेयर डू में अंजलि नागर, चंचल नाविक बेस्ट स्किन में रोशनी प्रीति नाविक रही। कार्यक्रम का संचालन अध्यक्ष मीरा अग्रहरी और धन्यवाद क्षमा सिंह ने किया। इस अवसर पर ट्रस्ट परिवार के साथ तमाम लोग उपस्थित रहे।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads



ads


ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!