Jaunpur News: हत्या प्रयास के मामले में 24 घण्टे के भीतर दो अभियुक्त गिरफ्तार

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: हत्या प्रयास के मामले में 24 घण्टे के भीतर दो अभियुक्त गिरफ्तार


राकेश शर्मा

खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय पुलिस टीम ने हत्या के प्रयास की गम्भीर घटना को अंजाम देने वाले दो अभियुक्तों को पुलिस ने घटना के मात्र 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार करके चालान भेज दिया। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुये अभियुक्तों की गिरफ्तारी की है। उन्होंने बताया कि 9 फरवरी को वादी मुकदमा नूर मोहम्मद पुत्र सहजाद खाँ निवासी डोभी ने लिखित तहरीर दी थी। बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर अभियुक्तगण इस्तेयाक, फैशल, अबुरैरा एवं सैफ द्वारा उनके पुत्र सुल्तान के साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से लाठी-डंडा व सरिया से हमला किया गया। घटना के दौरान जान से मारने की धमकी भी दी गई जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग भयभीत होकर भागने लगे।

इस सूचना के आधार पर धारा 115(2), 352, 351(3), 109(1) भारतीय न्याय संहिता एवं 7 सीएलए एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान मिली सूचना पर पुलिस ने रेलवे क्रॉसिंग डोभी के पास से अभियुक्त इस्तेयाक पुत्र स्व. इंतजार एवं फैसल पुत्र इस्तेयाक निवासीगण डोभी, नगर पंचायत खेतासराय को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए न्यायालय भेज दिया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह, उपनिरीक्षक अनिल पाठक, हेड कांस्टेबल अम्बिका यादव एवं हेड कांस्टेबल संजय पाण्डेय शामिल रहे।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads



ads


ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!