Jaunpur News: रामपुर बाजार–गोधना मार्ग चौड़ीकरण को मिली 18.12 करोड़ की स्वीकृति

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: रामपुर बाजार–गोधना मार्ग चौड़ीकरण को मिली 18.12 करोड़ की स्वीकृति


जनता ने विधायक डा. आरके पटेल व योगी आदित्यनाथ के प्रति जताया आभार

मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय विधानसभा क्षेत्र के विकास को बड़ी सौगात मिली है। रामपुर बाजार से निगोह परियत होते हुए गोधना स्थित एनएच-731बी तक लगभग 12.4 किलोमीटर सड़क के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य के लिए शासन द्वारा प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी गई है। इस महत्वपूर्ण परियोजना की कुल लागत 18 करोड़ 12 लाख 59 हजार रुपये निर्धारित की गई है। स्वीकृति मिलने पर क्षेत्रीय विधायक डा० आर०के० पटेल एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति मड़ियाहूँ विधानसभा की जनता ने आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वित्तीय वर्ष 2025-26 में अनुदान संख्या-58, लेखाशीर्षक-5054 के अंतर्गत राज्य सड़क निधि से वाराणसी मंडल के जौनपुर में स्थित इस अन्य जिला मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए स्वीकृति प्रदान की गई है। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, इस परियोजना के लिए चालू वित्तीय वर्ष में प्रथम चरण में 1 करोड़ 77 लाख 57 हजार रुपये की धनराशि भी स्वीकृत की गई है। यह प्रस्ताव लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता लखनऊ द्वारा शासन को भेजा गया था जिसे राज्यपाल की सहर्ष स्वीकृति प्राप्त होने के बाद जारी कर दिया गया। इस सड़क के निर्माण और चौड़ीकरण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी तथा व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंचना आसान होगी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मार्ग लंबे समय से जर्जर स्थिति में था जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती थीं और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण से न केवल दुर्घटनाओं में कमी आएगी, बल्कि क्षेत्र के समग्र विकास को भी गति मिलेगी। मड़ियाहूं क्षेत्र की जनता ने विधायक डा. आरके पटेल के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनके निरंतर प्रयासों से क्षेत्र में विकास कार्यों को तेजी मिल रही है। लोगों ने उम्मीद जताई कि इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र की तस्वीर बदलेगी और आने वाले समय में अन्य विकास कार्य भी इसी तरह स्वीकृत होंगे।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads


ads


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!