
सैकड़ों जरूरतमन्दों को नि:शुल्क भोजन, सामाजिक समरसता का सशक्त संदेश: रामकुमार
इण्डियन हेल्पलाइन सोसाइटी ने किया जनकल्याणकारी सेवा कार्यक्रम: आरडी वर्मा
तेजस टूडे ब्यूरो
आरएल पाण्डेय/शुभम जायसवाल
लखनऊ। प्रेरणास्रोत बाबा नीम करौली जी की कृपा एवं आशीर्वाद से इण्डियन हेल्पलाइन सोसाइटी द्वारा संचालित सेवा प्रकल्प बृज की रसोई के अंतर्गत आशियाना में प्रत्येक रविवार की भांति इस रविवार भी नि:शुल्क पौष्टिक भोजन सेवा कार्यक्रम हुआ। यह कार्यक्रम भानु सप्तमी एवं शबरी जयंती पर सामाजिक दायित्व एवं सेवा भाव के साथ संपन्न हुआ।
इस मौके पर संस्था के संस्थापक विपिन शर्मा ने अवगत कराया कि कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंद नागरिकों, बच्चों, वृद्धजनों एवं असहाय वर्ग को सुव्यवस्थित एवं गरिमामयी वातावरण में पौष्टिक भोजन वितरित किया गया। संस्था का उद्देश्य समाज के वंचित एवं उपेक्षित वर्ग तक पोषणयुक्त आहार पहुँचाना, मानवीय मूल्यों को सुदृढ़ करना तथा सामाजिक समरसता को सशक्त बनाना है।
संस्था प्रतिनिधि आशीष श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि आज का नि:शुल्क भोजन वितरण साईं मंदिर, सेक्टर–जे, आशियाना से प्रारंभ होकर सेक्टर–एम रिक्शा कॉलोनी, डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के पास, नगर निगम जोन–8 की मलिन बस्तियाँ, तथा श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर (गुलमोहर पार्क, संगम विहार, सेक्टर–एच) सहित अनेक क्षेत्रों में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
विकास पाण्डेय ने बताया कि इस सेवा अभियान के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर सैंकड़ो लोगों को संस्था के पदाधिकारियों एवं स्वयंसेवकों द्वारा सप्रेम भोजन परोसा गया। जालिम सिंह ने कहा कि सेवा का उद्देश्य समाज के वंचित वर्ग तक पोषणयुक्त आहार पहुँचाना एवं मानवीय मूल्यों को सुदृढ़ करना रहा।
कार्यक्रम में जालिम सिंह, आरडी वर्मा, नरेंद्र शर्मा, रामकुमार दोहरे, राजीव पटेल (प्लाई ट्रेडर्स), संजय श्रीवास्तव, विशाल सक्सेना, आशीष श्रीवास्तव, अनुराग दुबे, विकास पाण्डेय, दिनेश पाण्डेय, मुकेश कनौजिया, रामचंद्र, दिव्यांश शर्मा, गोविन्द सिंह ठाकुर, ध्रुव सक्सेना सहित अनेक समाजसेवियों की सक्रिय सहभागिता रही जिससे सेवा कार्यक्रम अनुशासित एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ।
संजय श्रीवास्तव ने बताया कि स्थानीय नागरिकों एवं सामाजिक संगठनों ने संस्था के इस सेवा कार्य की प्रशंसा करते हुए इसे मानवता के प्रति समर्पित अनुकरणीय प्रयास बताया। विशाल सक्सेना ने स्पष्ट किया कि इण्डियन हेल्पलाइन सोसाइटी भविष्य में भी इसी प्रकार के जनकल्याणकारी, सामाजिक एवं मानव सेवा कार्यक्रमों को निरंतर, नियमित एवं संगठित रूप से संचालित करती रहेगी।
.jpg)








