जौनपुर में हृदय रोगियों के लिये बड़ी सौगात

Aap Ki Ummid
follow us
जौनपुर में हृदय रोगियों के लिये बड़ी सौगात


डा. आनन्द की विशेषज्ञ कार्डियोलॉजी ओपीडी शुरू

अजय विश्वकर्मा

सिद्दीकपुर, जौनपुर। लगातार सकारात्मक बदलाव ला रहे स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो० आर०बी० कमल के नेतृत्व में संस्थान में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। मेडिसिन विभाग में डीएम कार्डियोलॉजिस्ट डा० आनन्द सिंह के कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही हृदय रोग विशेषज्ञ की ओ०पी०डी० औपचारिक रूप से प्रारंभ कर दी गई है जिससे अब जनपद के हृदय रोगियों को उपचार हेतु निजी अस्पतालों का रूख नहीं करना पड़ेगा।

प्रचानाचार्य प्रो० आर०बी० कमल ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में अब कार्डियोलॉजी की विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने सभी से अपील किया कि इस महत्वपूर्ण सुविधा की जानकारी अपने आसपास के लोगों तक पहुंचाएं, ताकि अधिक से अधिक मरीज इसका लाभ उठा सकें। जिससे मरीजों को महंगे निजी अस्पताल के उपचार से राहत मिलेगी। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो० ए०ए० जाफरी ने इसे मेडिकल कालेज एवं जनपद के लिए गौरव का विषय बताते हुए कहा कि विशेषज्ञ कार्डियोलॉजिस्ट द्वारा नियमित ओ०पी०डी० संचालित होने से हृदय रोगियों के उपचार में गुणवत्ता एवं सुगमता दोनों सुनिश्चित होंगी।

चिकित्सा अधीक्षक डा० विनोद कुमार ने बताया कि मेडिसिन विभाग में डा० आनन्द के जुड़ने से ओ०पी०डी० सेवाएं और सशक्त होंगी तथा हृदय रोग से पीड़ित मरीजों को बेहतर एवं समयबद्ध उपचार मिल सकेगा। उन्होंने इसे विभाग की उन्नति और समाज सेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि संस्थान का उद्देश्य आमजन को उत्कृष्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है।

डीएम कार्डियोलॉजिस्ट डा० आनन्द ने बताया कि उन्होंने जनपद की जनता को बेहतर हृदय रोग चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय जौनपुर में कार्यभार ग्रहण किया है। गरीब एवं जरूरतमंद मरीजों की सेवा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। डा० सिंह ने जानकारी दी कि वे प्रत्येक सप्ताह सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को नियमित रूप से ओ०पी०डी० में बैठकर हृदय रोगियों का परामर्श एवं उपचार करेंगे। शेष कार्य दिवसों में वे महाविद्यालय से संबंधित शैक्षणिक एवं प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन करेंगे, ताकि संस्थान में चिकित्सा सेवाओं का सुचारू संचालन सुनिश्चित किया जा सके।

इस अवसर पर चिकित्सा शिक्षक डा० जितेन्द्र कुमार, डा० विनोद वर्मा, डा० मुदित चौहान, डा० ऋषिकेश, डा० अक्षय कुमार सहित अन्य चिकित्सक, कर्मचारीगण, मरीज सहित उनके तीमारदार उपस्थित रहे।




ads

ads

ads

ads

ads


ads

ads
ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!