असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयनित होकर डा. प्रतिभा ने बढ़ाया परिवार व क्षेत्र का मान

Aap Ki Ummid
follow us
असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयनित होकर डा. प्रतिभा ने बढ़ाया परिवार व क्षेत्र का मान

जितेन्द्र सिंह चौधरी/शुभांशू जायसवाल

वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय से स्नातक एवं परास्नातक तथा वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर से पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त करने वाली मेधावी छात्रा डॉ. प्रतिभा सिंह ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर (हिंदी) परीक्षा में सफलता अर्जित कर जवाहर लाल नेहरू राजकीय महाविद्यालय पोर्ट ब्लेयर (अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह) में चयनित होकर नियुक्ति प्राप्त किया। डॉ. प्रतिभा की यह उपलब्धि उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन, लक्ष्य के प्रति दृढ़ संकल्प एवं निरंतर अध्ययन का सशक्त प्रमाण है। उनकी इस उल्लेखनीय सफलता से उनके गृह जनपद सहित संपूर्ण शिक्षा जगत में हर्ष और गौरव का वातावरण व्याप्त है। इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार, बल्कि दोनों जनपदों का नाम भी गौरवान्वित किया है।

अपनी इस सफलता का श्रेय देते हुए डॉ. प्रतिभा ने कहा कि यह उपलब्धि उनकी माता अंजू सिंह, पिता रंजन सिंह, पति अतुल सिंह तथा उनके समस्त गुरुओं के स्नेह, आशीर्वाद, मार्गदर्शन एवं निरंतर प्रेरणा का प्रतिफल है। परिवार का सहयोग और शिक्षकों का मार्गदर्शन उनके आत्मविश्वास को निरंतर सशक्त करता रहा। डॉ. प्रतिभा की यह सफलता युवाओं, विशेषकर छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत है जो यह संदेश देती है कि समर्पण, संघर्ष और सकारात्मक सोच के माध्यम से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। उनकी इस उपलब्धि पर शिक्षाविदों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया है।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads



ads


ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!